Date Filter

NEWS

भ्रष्ट कर्मचारियों और अधिकारियों पर भाजपा सरकार मेहरबान: जन संघर्ष मोर्चा

जन संघर्ष मोर्चा और जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार भ्रष्ट और निकम्मे अधिकारियों पर खूब मेहरबान है और अब आलम यह है कि प्रदेश में आम जन की सुनने वाला कोई नहीं है।

नेगी ने कहा कि सरकार और मंत्रियों तक के आदेशों का अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है और यही हाल उच्चाधिकारियों एवं मातहत कर्मचारियों का भी है। बिना किसी का नाम लिए नेगी ने बताया कि बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि बगैर सुविधा शुल्क चुकाए सरकार के विभागों में एक इंच भी पत्रावली नहीं बढ़ती।

विकासनगर में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ने चुटकी लेते हुए कहा कि सहकारी महकमों में व्याप्त भ्रष्टाचार इतना बढ़ चुका है कि अगर जजिया कर नहीं चुकाया तो पत्रावली या तो गुम हो जाती है या उस पर इतनी आपत्तियाँ लगाई जाती हैं कि वो जीवन भर भी दुरुस्त नहीं हो पाती। इसके विपरीत जिन पत्रावलियों में सुविधा शुल्क चढ़ा दिया जाता है, वो नियम विरुद्ध कार्य भी आसानी से संपन्न हो जाते हैं।

बैठक में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, अशोक चंडोक, समाजसेवी फतेह  आलिम, संजय गुप्ता, मोहम्मद नसीम,अमित जैन ,रहबर अली, मदन, कुंवर सिंह नेगी, समून, गफूर, मुकेश पसबोला, चौधरी मामराज, फकीरचंद पाठक, जयपाल सिंह, अशोक गर्ग, संतोष शर्मा, अंकुर चौरसिया, अख्तर आदि मौजूद थे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून के दरबार साहिब में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
  • महिला दिवस पर मातृशक्ति का गौरव, 38 वरिष्ठ महिलाएं सम्मानित
  • अमित शाह ने हरिद्वार में न्याय संहिता व विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
  • Uttarakhand Emerges No.1 in Digital Criminal Justice System
  • टिहरी में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा, लेक फेस्टिवल का भव्य आगाज
  • UCRRFP परियोजना को गति, 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना स्वीकृत
  • जल जीवन मिशन की प्रगति पर उच्चस्तरीय बैठक, गुणवत्ता जांच अनिवार्य
  • Uttarakhand Economy Expands Rapidly: GSDP at ₹3.81 Lakh Crore
  • देवभूमि में होली की धूम: रंगों, गीतों और होल्यारों की टोलियों से गूंजा उत्तराखंड
  • चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, फिर खुले मंदिरों के कपाट
  • देहरादून में प्री एसआईआर 66.62% पूर्ण, 10.39 लाख मतदाताओं का सत्यापन
  • देहरादून–श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालयों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट तनाव की गूंज दून तक, कुवैत–दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग
  • Uttarakhand Launches HPV Vaccination Drive Against Cervical Cancer
  • टिहरी लेक फेस्टिवल: होटल, होमस्टे व वॉटर स्पोर्ट्स पर विशेष छूट
  • उत्तराखंड में सहकारिता को नई रफ्तार, हर जिले में बनेगा मॉडल गांव
  • हल्द्वानी में उच्चस्तरीय समीक्षा, कानून व्यवस्था व विकास पर सख्त रुख
  • पहाड़ों में फागुन की बहार: उत्तराखंड में खड़ी-बैठकी होली की धूम, झूमे होल्यार
  • पॉड टैक्सी के साथ हरिद्वार बनेगा स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल
  • Uttarakhand STF Busts ₹1.17 Crore Fake Investment App Scam

Stay Connected With Us

Subscribe Us