Date Filter

Uttarakhand

बाबा केदार ऊखीमठ से चले केदारनाथ धाम की ओर



विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर खुलने वाले हैं। सोमवार सुबह केदारनाथ धाम की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिये रवाना हो गई है। डोली को केदारनाथ धाम रवाना करने के लिये शीतकालीन गद्दीस्थल पर भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा।

बाबा केदार की डोली अपना पहला रात्रि प्रवास विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी में करेगी। सोमवार को आखिरकार वह दिन आ गया, जिसका भक्त पिछले छह माह ब्रेसबी से इंतजार कर रहे थे। बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार को केदारनाथ धाम के लिये रवाना किया गया। सोमवार सुबह के समय बाबा केदार की चांदी की डोली को फूल-मालाओं से सजाया गया। साथ ही डोली का श्रृंगार भी किया गया। इसके बाद बाबा केदार की पंचमुखी चांदी की भव्य भोग मूर्ति को डोली में विराजमान किया गया।

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने सोने के मुकुट को इस मूर्ति को पहनाया। केदारनाथ के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग को छह माह केदारनाथ में पूजा का संकल्प दिया। इसके बाद डोली की भव्य आरती उतारी गई। आरती के बाद डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा की। सोमवार को बाबा केदार की पैदल डोली यात्रा अपने पहले रात्रि प्रवास के लिये गुप्तकाशी पहुंचेगी। मंगलवार को पैदल डोली यात्रा फाटा पहुंचेगी। 8 मई को गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करेगी। 9 मई को डोली केदारनाथ पहुंचेगी। 10 मई सुबह सात बजकर 15 मिनट पर ग्रीष्मकाल के छह माह के लिये भगवान केदारनाथ के कपाट खोल दिये जाएंगे। पैदल डोली यात्रा के साथ बड़ी संख्या में भक्त चल रहे हैं। आर्मी का बैंड डोली यात्रा की अगुवाई कर रहा है।

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने बाताया कि ग्याहरवें ज्योर्तिलिंग भगवान केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दीस्थल से केदारनाथ के लिये रवाना हो गई है। अब दस मई को सुबह बाबा केदार के कपाट आम भक्तों के लिये खोल दिये जाएंगे। बताते चलें कि 10 मई को ही गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट भी खुल रहे हैं। इस तरह 10 मई से चारधाम यात्रा 2024 शुरू हो जाएगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से बढ़ेगा ट्रैफिक, 8000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से मिलेगी राहत
  • Vice President Honors UCOST DG Prof. Durgesh Pant at National Science Meet
  • कोटद्वार में खुला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, गढ़वाल के लोगों को बड़ी राहत
  • उत्तराखंड STF ने दबोचा पाक एजेंट, ‘आलू गिराने’ का मिला था टास्क
  • चारधाम यात्रा 2026: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, 7 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
  • PM दौरे से पहले देहरादून में बड़ी कार्रवाई: पाक नेटवर्क से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार
  • Char Dham Yatra 2026 to Be Safer, Cleaner and Tech-Driven: CM Dhami
  • उत्तराखंड: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, जम्मू-कश्मीर कनेक्शन की जांच
  • मसूरी के लिए दूसरा रास्ता होगा तैयार, 23 किमी लेन से मिलेगा ट्रैफिक से छुटकारा
  • उत्तराखंड: अप्रैल में जनवरी जैसी ठंड, बारिश-बर्फबारी के चलते ऑरेंज अलर्ट
  • Uttarakhand Census to Begin April 10 with Digital Self-Enumeration
  • हरिद्वार को मिलेगा इंटीग्रेटेड रोपवे सिस्टम, डीपीआर से आगे बढ़ाने के निर्देश
  • Uttarakhand Boosts LPG Supply, Announces 3-Month Advance Ration
  • चारधाम यात्रा होगी हाईटेक, कंट्रोल रूम में ECG समेत बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
  • उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल और LPG सप्लाई सामान्य, अफवाहों से बढ़ी पैनिक बुकिंग
  • Rishikesh Seaplane Trial Opens New Horizons for Tourism in Uttarakhand
  • टिहरी में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय, 2026-27 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
  • Uttarakhand Mining Department Sets Record with ₹1217 Crore Revenue
  • पीएम मोदी 14 अप्रैल को करेंगे दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
  • देहरादून में बढ़ते क्राइम पर सख्ती: हिस्ट्रीशीटर, हथियार और बाहरी वाहन रडार पर

Stay Connected With Us

Subscribe Us