चारधाम यात्रियों के लिए बहुभाषीय स्वास्थ्य एडवाइज़री जारी
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने चार धाम यात्रा के लिए अलग अलग राज्यों से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए नौ क्षेत्रीय भाषाओं में स्वास्थ्य निर्देशिका जारी की है।
स्वास्थ्य विभाग को मिले शुरुआती फ़ीडबैक से पता चला है कि है कि चारधाम आने वाले तीर्थयात्री हिन्दी और अंग्रेज़ी भाषा ना जान पाने के कारण यात्रा शुरू करते समय स्वास्थ्य सलाह और दिशानिर्देशों को ढंग से नहीं समझ पाते। देश भर के कई हिस्सों से तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर आते हैं, और एक बढ़ी संख्या के यात्री क्षेत्रीय भाषाएँ बोलते हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्रीय भाषाओं में सलाह और दिशानिर्देश देने के लिए पहल की है।
विभाग ने मराठी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़ और उड़िया भाषाओं में स्वास्थ्य निर्देशिका जारी की है। एडवाइज़री के मुताबिक़ तीर्थयात्री जिनकी आयु 55 वर्ष से अधिक है उनकी चिकित्सा जांच अनिवार्य है। जबकि किसी भी प्रकार की बीमारी जैसे की बीपी, मधुमेह, श्वास संबंधित तकलीफ़ वाले लोगों को यात्रा शुरू करने से पहले अपने डॉक्टरों से परामर्श करने की सलाह दी गई है।
चारधाम यात्रा के शुरुआती दिनों में सात यात्रियों की मृत्यु हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बहुभाषीय निर्देशिका जारी करने का फ़ैसला लिया।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Three new judges appointed to Uttarakhand High Court
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Leave A Reply