देहरादून ज़िले के विकास कार्यों के लिए ₹ 92.07 करोड़ धनराशि मंज़ूर
माननीय प्रभारी मंत्री जनपद देहरादून श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की बैठक में वर्ष 2023-24 हेतु 9207.91 लाख धनराशि का अनुमोदन किया गया।
प्रभारी मंत्री श्री उनियाल ने रोजगार परक योजनाओं को बढावा देते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि से योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए योजनाओं को प्रस्तावित करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार को बढावा मिल सके।
उन्होंने कृषि, उद्यान, मत्स्य, पशुपालन, भेषज, रेशम विकास सहित अन्य विभाग की काश्तकारों के लिए बनाई गई योजनाओं के क्रियान्वयन के आदेश दिए।
मंत्री ने लद्यु उद्योग विभाग द्वारा प्रस्तावित परिव्यय जिला योजना वर्ष 2022-23 के सापेक्ष कम होने पर निर्देश दिए कि प्रस्तावित परिव्यय को बढाया जाए तथा विकासखण्ड स्तर पर ग्रोथ सेन्टर स्थापित की जाए जिससे स्थानीय महिला समूहों को रोजगार प्राप्त हो तथा उनकी आर्थिकी मजबूत हो सके।
उन्होंने शिक्षा विभाग के परिव्यय के दौरान स्कूलों का डेटाबेस तैयार करने तथा जिन स्कूलों में भवन, निर्माण, सुविधा विकसित करने मरम्मत आदि कार्यों की आवश्यकता है को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्र प्रमुखों द्वारा स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत बजट जारी किये जाने मांग पर माननीय मंत्री ने स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत बजट का प्रावधान करने को कहा।
बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत मधु चैहान, मेयर नगर निगम देहरादून सुनील उनियाल गामा, विधायक रायपुर उमेश शर्मा(काऊ), विधायक धर्मपुर विनोद चमोली,सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर, कैन्ट सविता कूपर, डोईवाला बृजभूषण गैरोला, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य सहित समिति के सदस्य एवं जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून नितिशमणी त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत गिरी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अपर जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पीएस भण्डारी सहित सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हॉलेंड के ‘विकी डोनर’ पर लगा प्रतिबंध; पाँच सौ से अधिक बच्चों का शुक्राणु दाता पिता बन चुका था
Latest Newst
-
मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
-
आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
-
गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
-
उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
-
उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
-
देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
-
देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
-
Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
-
कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
-
अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
-
हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
-
देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
-
147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
-
हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
-
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
-
Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
-
उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
-
सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
-
देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
-
पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Leave A Reply