ऐतिहासिक टिहरी रामलीला डिजिटल माध्यम के ज़रिए पचास लाख लोगों तक पहुँचेगी
रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून ने गढ़वाल की ऐतिहासिक राजधानी पुरानी टिहरी की प्राचीन रामलीला को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया है, जो 1952 से टिहरी के ‘आजाद मैदान’ में आयोजित होती रही थी। टिहरी के जलमग्न होने के बाद यह रामलीला 2023 में 21 वर्षों बाद देहरादून में भव्य रूप से पुनर्जीवित की गई।
इस वर्ष भी शारदीय नवरात्रों के अवसर पर 3 से 13 अक्टूबर तक देहरादून के टिहरी नगर, आजाद मैदान (निकट बंगाली कोठी, दून यूनिवर्सिटी रोड) में 11 दिवसीय रामलीला का मंचन होगा।
श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 देहरादून के अध्यक्ष अभिनव थापर ने बताया कि 2023 में पहली बार उत्तराखंड के इतिहास में डिजिटल लाइव प्रसारण और लेजर शो के माध्यम से रामलीला का प्रसारण किया गया था, जिससे 10 लाख दर्शकों तक पहुंचने में सफलता मिली। इस बार, डिजिटल तकनीक का और भी व्यापक उपयोग होगा, जिससे रामलीला को 50 लाख से अधिक दर्शक देख सकेंगे। इसमें डिजिटल स्क्रीन और अन्य प्रौद्योगिकी का उपयोग मंचन के दौरान किया जाएगा।
रामलीला में उत्तरकाशी के अनिल नौटियाल राम का किरदार निभाएंगे, जबकि गढ़वाली फिल्मों की प्रसिद्ध गायिका शिवानी नेगी और "कान्हा रे कान्हा" फेम पूनम सकलानी भी इस रामलीला में अभिनय करेंगी।
इस आयोजन के लिए गढ़वाल, कुमाऊं और उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों के लोग डिजिटल प्रसारण के माध्यम से जुड़ने के लिए संपर्क कर रहे हैं। यह रामलीला, संस्कृति और तकनीक के अद्भुत संगम के साथ उत्तराखंड के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होगी, जिसे 50 लाख से अधिक दर्शक विभिन्न डिजिटल माध्यमों से देखेंगे।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
5वें ओलंपिक में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने रुद्रपुर पहुंचे सीएम
Latest Newst
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Leave A Reply