Date Filter

Politics

केदारनाथ उपचुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत, विकास और सनातन का संदेश

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल की ऐतिहासिक जीत ने न केवल विपक्ष को करारा झटका दिया बल्कि क्षेत्रवाद, जातिवाद और दुष्प्रचार की राजनीति पर भी पूर्ण विराम लगा दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताते हुए कहा कि जनता ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत विकास, सनातन और 2013 की आपदा के बाद केदारपुरी को भव्य और दिव्य रूप देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की जीत है।

मुख्यमंत्री धामी ने भाजपा मुख्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "कांग्रेस के क्षेत्रवाद और दुष्प्रचार को जनता ने खारिज कर दिया है। यह केदारघाटी के लोगों की विकास और प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।" उन्होंने कहा कि अब सरकार केदारघाटी में रोजगार के नए अवसर पैदा करने, मातृशक्ति के उत्पादों को वैश्विक मंच देने और साइंस सेंटर खोलने जैसे प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम करेगी।

धामी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए बेबुनियाद आरोपों का जनता ने वोटों के माध्यम से करारा जवाब दिया है। उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा, "कांग्रेस भ्रम और अफवाह की राजनीति करती रही, लेकिन जनता ने विकास और सच्चाई का साथ दिया। अब प्राथमिकता केदारनाथ के विकास और नई संभावनाओं को धरातल पर उतारने की है।"

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने के सपने को ऊर्जा देने वाली है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। निशंक ने कांग्रेस की राजनीति पर प्रहार करते हुए कहा, "केदारनाथ को कहीं शिफ्ट करने जैसी अफवाहें फैलाने वाली कांग्रेस को जनता ने सटीक जवाब दिया है।"

जीत के बाद देहरादून में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। सर्वे चौक से बलबीर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय तक हजारों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाते हुए नारेबाजी की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह अध्याय अब समाप्त हो चुका है और सरकार केदारनाथ के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार है। "केदारघाटी के हर व्यक्ति की राय को महत्व देते हुए हम क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करेंगे।"

यह ऐतिहासिक जीत भाजपा के लिए उत्तराखंड में एक नई दिशा तय करने और 2027 के चुनावों की तैयारी का शंखनाद मानी जा रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Stay Connected With Us

Subscribe Us