Date Filter

Uttarakhand

38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन: उत्तराखंड बना खेलभूमि

38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोलापार में हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में आयोजित समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पी.टी. ऊषा ने समापन की घोषणा की।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड अब खेलभूमि के रूप में उभर रहा है। राज्य ने राष्ट्रीय खेलों के नक्शे पर 25वें से 7वें स्थान तक की छलांग लगाई है। उन्होंने उत्तराखंड में बेहतर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और आयोजन की सफलत की प्रशंसा की।

उत्तराखंड ने इस बार के खेलों को ग्रीन गेम्स की थीम पर आयोजित किया। प्लास्टिक का न्यूनतम उपयोग, सौर ऊर्जा से बिजली, खिलाड़ियों के नाम पर वृक्षारोपण और रीसाइकल्ड मेडल व किट जैसी पहल इसे खास बनाती हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि उत्तराखंड ने इस बार 103 पदक (24 स्वर्ण) जीतकर नया इतिहास रचा। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ एक समापन नहीं, बल्कि नई उम्मीदों और संभावनाओं की शुरुआत है।"

39वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी अब मेघालय करेगा, जिससे पूर्वोत्तर राज्यों में खेलों को बढ़ावा मिलेगा।

गृह मंत्री ने कहा कि भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी के लिए तैयार है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की खेल नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल बजट 800 करोड़ से बढ़कर 3800 करोड़ हो गया है, जिससे देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया का आभार व्यक्त करते हुए मेघालय को आगामी राष्ट्रीय खेलों के लिए शुभकामनाएं दीं।

38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन उत्तराखंड को खेल हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हुआ।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
  • उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
  • Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Stay Connected With Us

Subscribe Us