Date Filter

Uttarakhand

उत्तराखंड में जल क्रांति: 30 साल की जलापूर्ति के लिए नई कार्ययोजना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पेयजल और जलागम विभाग की बैठक में निर्देश दिए कि उत्तराखंड में आगामी 30 वर्षों की जलापूर्ति आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संरक्षण, भूजल स्तर को बढ़ाने और जल स्रोतों के पुनर्जीवन के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं और इसमें जनसहयोग को प्राथमिकता दी जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत लगे कनेक्शनों से लोगों को नियमित जलापूर्ति हो, इसके लिए पुराने जल स्रोतों का पुनर्जीवन किया जाए और नए जल स्रोतों की पहचान की जाए। गर्मियों में पेयजल की समस्या से बचने के लिए पहले से ही योजनाएं बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि पानी के स्टोरेज टैंकों और पेयजल टैंकरों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पानी की गुणवत्ता बनी रहे।

मुख्यमंत्री ने पेयजल की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक जल स्रोतों से निकलने वाले पानी का अधिकतम उपयोग किया जाए और इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए। जल संकट से निपटने के लिए टोल फ्री नंबर और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं, जहां जल आपूर्ति से जुड़ी जन शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग हो।

बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य में ‘जल सखी’ योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों को जोड़ा जाएगा, जो स्थानीय स्तर पर जल बिलिंग, बिल सुधार और जल योजनाओं के रखरखाव का कार्य देखेंगे।

इसके अलावा, जल पुनरुपयोग योजना के तहत एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) से उपचारित जल को बागवानी, सिंचाई, उद्योग, नर्सरी, कार धुलाई और कृषि में इस्तेमाल किया जाएगा। साथ ही, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गंगा तथा उसकी सहायक नदियों का जल राज्य की अंतिम सीमा तक ए-श्रेणी में ही प्रवाहित हो।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि वर्षा आधारित नदियों के प्रवाह और जल स्तर की सही जानकारी के लिए आईआरआई रुड़की और राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजिक संस्थान के सहयोग से अध्ययन कराया जाए। इस अध्ययन के आधार पर राज्य में नदियों के पुनर्जीवन के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

साथ ही, उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत पर्वतीय कृषि को लाभदायक बनाने और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के लिए बंजर भूमि पर पौधारोपण किया जाएगा। इस योजना के तहत काश्तकारों को कार्बन क्रेडिट का लाभ भी दिलाने की तैयारी की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड रजतोत्सव वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इस युवा प्रदेश में जल संरक्षण के क्षेत्र में कई नवाचारों को लागू करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तराखंड को जल संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य बनाने के लिए प्रभावी रणनीतियां बनाई जाएं, ताकि यह योजना अन्य राज्यों के लिए भी मिसाल बन सके।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
  • उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
  • Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Stay Connected With Us

Subscribe Us