हल्द्वानी में दो भीषण सड़क हादसे, दो की मौत और सात गंभीर घायल
हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रविवार को हल्द्वानी क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने कोहराम मचा दिया। इन दर्दनाक घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पहला हादसा चोरगलिया क्षेत्र में प्रतापपुर के पास हुआ, जहां दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहन जलकर राख हो गए। हादसे में पिथौरागढ़ के गिजगड़ा, झूलाघाट निवासी 52 वर्षीय पुष्कर गोबाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ कार में सवार उनका 22 वर्षीय बेटा मयंक गोबाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र किसी कार्य से हल्द्वानी जा रहे थे।
दूसरी कार में सवार लखीमपुर निवासी आरईएस इंजीनियर विकास (35), उनकी पत्नी ऋतु (28), दो बच्चे सूरज (5 वर्ष) और सूभी (3 वर्ष), तथा एक रिश्तेदार की बेटी अनन्या (16 वर्ष) भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी पर्यटक नैनीताल घूमने आए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रतापपुर मोड़ के पास एक वाहन को ओवरटेक करते समय दोनों कारों की सीधी भिड़ंत हो गई थी। चंद मिनटों में दोनों कारों ने आग पकड़ ली।
वहीं, दूसरा हादसा रामपुर रोड पर पंचायत घर के पास हुआ। स्कूटी सवार दो युवतियों को रोडवेज बस ने कुचल दिया। हादसे में 22 वर्षीय भावना जोशी, जो एमकॉम की छात्रा थीं, की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी सहेली आंचल गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को सीज कर लिया है। चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
दोनों हादसों में घायल सात लोगों का उपचार हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में चल रहा है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने घटनाओं की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों मामलों की जांच जारी है।
इन दर्दनाक हादसों ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चारधाम यात्रा से पहले सुरक्षा सख्त, पाकिस्तानी नागरिकों की एंट्री रद्द
Latest Newst
-
देहरादून के दरबार साहिब में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
-
महिला दिवस पर मातृशक्ति का गौरव, 38 वरिष्ठ महिलाएं सम्मानित
-
अमित शाह ने हरिद्वार में न्याय संहिता व विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
-
Uttarakhand Emerges No.1 in Digital Criminal Justice System
-
टिहरी में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा, लेक फेस्टिवल का भव्य आगाज
-
UCRRFP परियोजना को गति, 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना स्वीकृत
-
जल जीवन मिशन की प्रगति पर उच्चस्तरीय बैठक, गुणवत्ता जांच अनिवार्य
-
Uttarakhand Economy Expands Rapidly: GSDP at ₹3.81 Lakh Crore
-
देवभूमि में होली की धूम: रंगों, गीतों और होल्यारों की टोलियों से गूंजा उत्तराखंड
-
चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, फिर खुले मंदिरों के कपाट
-
देहरादून में प्री एसआईआर 66.62% पूर्ण, 10.39 लाख मतदाताओं का सत्यापन
-
देहरादून–श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालयों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
-
मिडिल ईस्ट तनाव की गूंज दून तक, कुवैत–दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग
-
Uttarakhand Launches HPV Vaccination Drive Against Cervical Cancer
-
टिहरी लेक फेस्टिवल: होटल, होमस्टे व वॉटर स्पोर्ट्स पर विशेष छूट
-
उत्तराखंड में सहकारिता को नई रफ्तार, हर जिले में बनेगा मॉडल गांव
-
हल्द्वानी में उच्चस्तरीय समीक्षा, कानून व्यवस्था व विकास पर सख्त रुख
-
पहाड़ों में फागुन की बहार: उत्तराखंड में खड़ी-बैठकी होली की धूम, झूमे होल्यार
-
पॉड टैक्सी के साथ हरिद्वार बनेगा स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल
-
Uttarakhand STF Busts ₹1.17 Crore Fake Investment App Scam

Leave A Reply