उत्तराखंड में रोजगार की बड़ी उपलब्धि, 25 हजार से अधिक नियुक्तियां
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुले हैं। बीते चार वर्षों में 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिल चुकी है।
शनिवार को जनजाति कल्याण विभाग के आश्रम पद्धति विद्यालयों में चयनित 15 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। सरकार लगातार युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
4 जुलाई 2021 को कार्यभार संभालने के बाद से सीएम धामी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और चिकित्सा सेवा चयन आयोग के माध्यम से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित की। इस दौरान रिकॉर्ड संख्या में स्थायी नियुक्तियां हुईं। कई विभागों की भर्ती प्रक्रिया अभी जारी है, जिससे यह आंकड़ा और बढ़ेगा।
विदेश में रोजगार के अवसर
राज्य सरकार ने 9 नवंबर 2022 से मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना शुरू की। इसके तहत युवाओं को आतिथ्य, नर्सिंग और ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर विदेशों में नौकरी के अवसर दिए जा रहे हैं। अब तक 154 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जिनमें से 37 को जापान में रोजगार मिल चुका है।
पारदर्शिता के लिए सख्त कानून
साल 2024 में धामी सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया, जिसके बाद से किसी भी परीक्षा में पेपर लीक की घटना सामने नहीं आई। इतना ही नहीं, सरकार 100 से अधिक नकल माफियाओं को जेल भेज चुकी है। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और विश्वास दोनों बढ़े हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Uttarakhand Records 12.5% Reduction in Maternal Deaths
Latest Newst
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
-
बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
-
देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
-
सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
-
पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Leave A Reply