Date Filter

Accident

देहरादून में दिवाली पर फिर भड़की आग, 12 जगह फैली अफरातफरी

देहरादून में दिवाली की रात पटाखों ने फिर खतरा बढ़ा दिया। सोमवार देर शाम से मंगलवार तड़के तक शहर में आग की 12 घटनाएं दर्ज की गईं। करीब साढ़े छह घंटे तक दमकल की गाड़ियां लगातार दौड़ती रहीं। राहत की बात रही कि जन जागरूकता और फायर कर्मियों की तत्परता से कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई।

सबसे भयंकर आग मेहूंवाला के प्लास्टिक गोदाम और निरंजनपुर मंडी की छत पर लगी। मेहूंवाला में आग से जहरीला धुआं फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई। दमकल विभाग ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

निरंजनपुर मंडी में छत पर रखे फल के बक्सों और लकड़ी के सामान में स्काई शॉट पटाखे से आग लगी। गनीमत रही कि समय रहते लोग बाहर निकल आए और बड़ा हादसा टल गया।

शहर के अन्य इलाकों—धर्मावाला, जीएमएस रोड, राजीव नगर, नेहरू ग्राम, ओल्ड राजपुर रोड और सरस्वती बिहार—में भी आग की घटनाएं हुईं। फायर टीम ने सभी जगह तुरंत कार्रवाई कर हालात संभाले।

फायर सेफ्टी ऑफिसर किशोर उपाध्याय ने बताया कि पिछले साल दिवाली पर जहां 39 कॉल मिली थीं, इस बार केवल 12 घटनाएं दर्ज हुईं। उन्होंने कहा, यह फायर विभाग के जन जागरूकता अभियान का असर है। हालांकि, इस बार भी पटाखे आग लगने की प्रमुख वजह रहे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Stay Connected With Us

Subscribe Us