एम्स ऋषिकेश पहुँचकर स्वास्थ्य मंत्री ने चमोली में घायल हुये लोगों का हाल चाल जाना
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज चमोली से लौटकर एम्स ऋषिकेश पहुंचे, जहां उन्होंने चमोली हादसे में घायल हुये लोगों का हालचाल जाना। डॉ रावत ने घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिये एम्स प्रशासन एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घायलों की हरसंभव मदद के लिये तैयार है, साथ ही उन्होंने बताया कि सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस दुर्घटना के मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दे दिये हैं और जाँच में जो भी दोषी पाया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। डॉ रावत ने एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायल लोगों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनकी हरसंभव मदद को तैयार है।
इस दौरान उन्होंने एम्स निदेशक से बातचीत कर मरीजों के उपचार हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने घायलों के उपचार में जुटे चिकित्सकों से मिलकर उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराने को कहा। डॉ रावत ने बताया कि आज चमोली से 5 घायलों को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया है, जबकि 6 घायलों को कल ही एम्स लाया जा चुका था।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
Truecaller’s AI-powered assistant to answer calls to filter fraud attempts
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Leave A Reply