Date Filter

News

फूलों की घाटी की ढलानों पर ब्रह्म कमल खिलना शुरू

औषधीय गुणों और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए प्रख्यात उत्तराखंड का राज्य पुष्प ब्रह्म कमल, चमोली जिले में फूलों की घाटी में खिलना शुरू हो गया है।

बारिश रूक जाने के साथ-साथ धूप की अवधि बढ़ जाने से ब्रह्म कमल के ताजा फूल खिलते शुरू हो गए हैं। फूलों की घाटी की ढलानों पर ब्रह्म कमल के खुलने से एक मनोरम दृश्य दिखाई देता है जो वर्ष के अधिकांश समय बर्फ से ढके रहती हैं।

चमोली जिले के वन अधिकारियों ने कहा कि ब्रह्म कमल हिमालय में पाया जाने वाला एक दुर्लभ फूल वाला पौधा है और इसके खिलने की अवधि मानसून के महीनों के दौरान अगस्त महीने से लेकर सितंबर के मध्य तक होती है।

भारी बारिश के कारण, नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के अंतर्गत फूलों की घाटी में उगने वाले कुछ जंगली फूलों पर इस बार प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, लेकिन अगस्त में फूलों की कई प्रजातियाँ पूरी तरह से खिल गई हैं।

फूलों की घाटी नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान और बायोस्फीयर रिजर्व का हिस्सा है जिसे अब तक विदेशी सैलानियों सहित करीब 8000 से अधिक लोग देख चुके हैं।

विशेषज्ञों का मानना ​​है कि लंबे समय तक सूर्य के प्रकाश की अनुपस्थिति से फूलों की प्रजातियों में फंगल रोग हो जाता है, जिसके परिणामस्वरूप बरसात के मौसम में फूल कम और देरी से आते हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
  • उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
  • Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Stay Connected With Us

Subscribe Us