पौडी ज़िले की सैंजी ग्राम सभा के ग्वालखुडा और उदालखा गाँव चार दशकों से सड़क सुविधा से वंचित
उत्तराखंड में अभूतपूर्व विकास की अविरत गंगा प्रवाह करने के परस्पर दावे सभी राजनीतिक दल समय-समय पर ठोंकते रहते हैं लेकिन पौडी ज़िले के पाबौ विकास खंड के दो गाँव पिछले चालीस सालों से सड़क बनाए जाने की बाट देख रहे हैं।
विकास खंड पाबो के अंतर्गत ग्राम सभा सैंजी के चार गाँव सैंजी, कोटला, ग्वालखुडा एवं उदालखा चालीस साल बाद भी एक-दूसरे से सड़क मार्ग जुड़ नहीं पाए हैं। पौड़ी-थैलीसैण मोटरमार्ग पर यह ग्रामसभा पौडी से चवालीस किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है।
उत्तरप्रदेश सरकार में तत्कालीन शिक्षा मंत्री और इस क्षेत्र से पाँच बार के विधायक स्व. डॉ शिवानन्द नौटियाल जी की ग्राम सभा सैंजी है। लगभग चालीस साल पहले डॉ नौटियाल ने ग्वालखुड़ावासियों से वादा किया था कि शीघ्र ही यहाँ सड़क निर्माण किया जाएगा लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसा नहीं हो पाया।
सैंजी से ग्वालखुडा की दूरी लगभग चार किलोमीटर की है जबकि उदालखा की दूरी तीन किलोमीटर। दोनों ही गाँवों में सड़क न बन पाने के कारण ग्रामीण अनेकों परेशानियों से जूझ रहे हैं। उत्तराखण्ड के अधिकतर गाँवों में केवल बुजुर्ग ही निवास करते हैं, युवा रोज़गार की तलाश में शहरों को चले जाते हैं और पीछे रह गए लोग की दुश्वारियों का अंत नहीं आ पाता है। ग्रामीणों के बीमार होने की स्थिति में समय पर इलाज न मिल पाने के कारण मृत्यु हो जाना आम बात है। ।
गाँव वालों का कहना है कि कई बार यह प्रकरण प्रशासन के ध्यान में लाया गया लेकिन आज तक इस मामले में कोई प्रगति नहीं देखी गई।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
फूलों की घाटी की ढलानों पर ब्रह्म कमल खिलना शुरू
Latest Newst
-
सेलाकुई के बाद देहरादून में भी श्रमिक प्रदर्शन, सेलाकुई-सिडकुल में धारा 163 लागू
-
पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
-
Uttarakhand launches URCMS portal for online ration card services
-
टूरिज्म हब देहरादून में होमस्टे योजना का ‘मिसयूज’, 96 रजिस्ट्रेशन होंगे रद्द
-
CBI Arrests NEET Paper Leak Mastermind from Pune
-
उत्तराखंड में जनगणना का 70% काम पूरा, 19 लाख घरों तक पहुंची टीम
-
उत्तराखंड में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कई जिलों में तीन रुपए तक बढ़े दाम
-
उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में SIR अभियान शुरू, 8 जून से होगा घर-घर सर्वे
-
LUCC घोटाले पर डॉ. धन सिंह रावत का सख्त संदेश, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
-
चंपावत कथित गैंगरेप केस में साजिश का खुलासा, कांग्रेस नेता समेत 2 और गिरफ्तार
-
ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त, उत्तराखंड में लागू होगा ‘नो व्हीकल डे’ और वर्क फ्रॉम होम
-
800 करोड़ के LUCC घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
-
CBI Registers Case in Alleged NEET-UG 2026 Paper Leak
-
SIR अभियान पर चुनाव आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
-
CM Dhami urges people to save energy, support local products
-
पैठाणी बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का हब, शुरू होंगे BTech-MBA समेत प्रोफेशनल कोर्स
-
उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूट पर अब इको-हट्स बनेंगी पहाड़ की छानियां
-
चारधाम यात्रा में बढ़ा स्वास्थ्य संकट, 18 दिनों में 34 श्रद्धालुओं की मौत
-
‘Fire Warriors’ Brings Uttarakhand’s Forest Struggles to International Film Festival
-
चंपावत कथित गैंगरेप मामले पर गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

Leave A Reply