उत्तराखंड में 60 लाख की आभा आईडी, 52 लाख के बने आयुष्मान कार्ड
उत्तराखंड में अब तक 60 लाख लोगों की आभा आईडी व 52 लाख से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत दोनों तरह के कार्ड बनाने का अभियान जोरों पर है। जिसकी कमान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत स्वयं संभाल रहे हैं।
पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड में भी इन दिनों आयुष्मान भव अभियान के तहत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रत्येक जनपद में राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर शिविरों का आयोजन कर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आम लोगों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान करने के साथ ही रक्तदान एवं अंगदान हेतु पंजीकरण भी किया जा रहा है।
इसके अलावा शिविरों में आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा आईडी) तथा आयुष्मान कार्ड भी बनाये जा रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत इन दिनों प्रदेशभर के भ्रमण पर उतर कर स्वयं आयुष्मान भव अभियान की कमान संभाले हुये हैं। मीडिया को जारी बयान में डॉ. रावत ने बताया कि प्रदेश में अब तक 60 लाख 05 हजार से अधिक लोगों की आभा आईडी तथा 52 लाख 18 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जिसमें जनपद देहरादून में सर्वाधिक 706014 आभा आईडी बनाई गई।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
भाजपा के सभी सांसदों के कटेंगे टिकटः हरीश रावत
Latest Newst
-
देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
-
कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
-
विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
-
गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
-
राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
-
मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
-
NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
-
स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
-
हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
-
उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
-
देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
-
मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
-
NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
-
पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
-
सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
-
साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
-
देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
-
विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
-
देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
-
CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Leave A Reply