Date Filter

News

गुलदार के हमले में किर्तिनगर की महिला ने गवाईं जान

गढ़वाल श्रीनगर के कीर्तिनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नौर में घास लेने जंगल गई एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहोल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह नौ बजे नौर गांव निवासी लक्ष्मी देवी पुरी (55) पत्नी स्व. राजेंद्र पुरी जंगल में घास लेने जा रही थी। इस दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला की मौत हो गई।

प्रदेश में मानव-वन्यजीव संघर्ष में इस वर्ष अब तक 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें से 13 लोगों की जान गुलदार ने ली है। वहीं, वर्ष 2000 से अब तक गुलदार के हमले में 514 लोगों की जान गई है, जबकि 1868 लोग घायल हुए हैं। वहीं, वर्ष 2000 से अब तक 1741 गुलदारों की मौत रिकॉर्ड की गई। गुलदार के हमले के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस घटना से ग्रामीणों में भारी ग़ुस्सा है। ग्रामीणों ने गुलदार को शीघ्र पकड़ने की माँग की है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • सेलाकुई के बाद देहरादून में भी श्रमिक प्रदर्शन, सेलाकुई-सिडकुल में धारा 163 लागू
  • पेट्रोल-डीजल और गैस कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन
  • Uttarakhand launches URCMS portal for online ration card services
  • टूरिज्म हब देहरादून में होमस्टे योजना का ‘मिसयूज’, 96 रजिस्ट्रेशन होंगे रद्द
  • CBI Arrests NEET Paper Leak Mastermind from Pune
  • उत्तराखंड में जनगणना का 70% काम पूरा, 19 लाख घरों तक पहुंची टीम
  • उत्तराखंड में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, कई जिलों में तीन रुपए तक बढ़े दाम
  • उत्तराखंड समेत 19 राज्यों में SIR अभियान शुरू, 8 जून से होगा घर-घर सर्वे
  • LUCC घोटाले पर डॉ. धन सिंह रावत का सख्त संदेश, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा
  • चंपावत कथित गैंगरेप केस में साजिश का खुलासा, कांग्रेस नेता समेत 2 और गिरफ्तार
  • ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त, उत्तराखंड में लागू होगा ‘नो व्हीकल डे’ और वर्क फ्रॉम होम
  • 800 करोड़ के LUCC घोटाले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार
  • CBI Registers Case in Alleged NEET-UG 2026 Paper Leak
  • SIR अभियान पर चुनाव आयोग सख्त, जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
  • CM Dhami urges people to save energy, support local products
  • पैठाणी बनेगा व्यावसायिक शिक्षा का हब, शुरू होंगे BTech-MBA समेत प्रोफेशनल कोर्स
  • उत्तराखंड के ट्रैकिंग रूट पर अब इको-हट्स बनेंगी पहाड़ की छानियां
  • चारधाम यात्रा में बढ़ा स्वास्थ्य संकट, 18 दिनों में 34 श्रद्धालुओं की मौत
  • ‘Fire Warriors’ Brings Uttarakhand’s Forest Struggles to International Film Festival
  • चंपावत कथित गैंगरेप मामले पर गरमाई सियासत, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

Stay Connected With Us

Subscribe Us