Date Filter

News

बुंखाल में क़ालींका माता के मेले का भव्य आयोजन

पौड़ी गढ़वाल के सैंजी गाँव से कालीमाता की पवित्र डोली बुंख़ाल के लिये रवाना की गई जहाँ श्रद्धालुओं द्वारा डोली का भव्य स्वागत किया गया। शनिवार को कलिंका माता के मेले का आयोजन किया गया जिसमें दूर दूर गाँवों से हज़ारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिये यहाँ पहुँचे।

इस मौक़े पर जागर सम्राट प्रीतम भर्तवान के भजनों में भक्ति भाव की गंगा बहा दी जिसमें दर्शक झूमकर नीचे। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत द्वारा भंडारे का आयोजन भी किया गया।

जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड थलीसैंण के चौंरीखाल में बूंखाल कालिंका माता मंदिर स्थित है। यह मंदिर लोगों की आस्था, विश्वास और श्रद्धा का एक बहुत बड़ा केंद्र है। मंदिर में पारंपरिक तौर पर पशुओं की बलि दी जाती थी लेकिन 2014 से मंदिर में बलि प्रथा बंद कर दी गई।

मौजूदा दौर में पूजा-अर्चना, डोली और कलश यात्रा तथा मण्डान लगाकर माता की पूजा की जाती है। बुंखाल कालिंका माता मंदिर के बारे में क्षेत्र के बुजुर्गों के अनुसार मंदिर का निर्माण करीब 1800 ईसवीं में किया गया, जो पत्थरों से तैयार किया था लेकिन अब मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद मंदिर को आधुनिक रूप दे दिया गया है।अब मंदिर वर्षभर श्रद्धालुओं के लिए खुला रहता है।पहले लोग पैदल ही यहाँ आते थे लेकिन अब गाड़ियों से श्रद्धालु यहाँ आ सकते हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून के दरबार साहिब में ऐतिहासिक झंडा मेला शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
  • महिला दिवस पर मातृशक्ति का गौरव, 38 वरिष्ठ महिलाएं सम्मानित
  • अमित शाह ने हरिद्वार में न्याय संहिता व विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
  • Uttarakhand Emerges No.1 in Digital Criminal Justice System
  • टिहरी में पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा, लेक फेस्टिवल का भव्य आगाज
  • UCRRFP परियोजना को गति, 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना स्वीकृत
  • जल जीवन मिशन की प्रगति पर उच्चस्तरीय बैठक, गुणवत्ता जांच अनिवार्य
  • Uttarakhand Economy Expands Rapidly: GSDP at ₹3.81 Lakh Crore
  • देवभूमि में होली की धूम: रंगों, गीतों और होल्यारों की टोलियों से गूंजा उत्तराखंड
  • चंद्रग्रहण के बाद घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, फिर खुले मंदिरों के कपाट
  • देहरादून में प्री एसआईआर 66.62% पूर्ण, 10.39 लाख मतदाताओं का सत्यापन
  • देहरादून–श्रीनगर पासपोर्ट कार्यालयों को बम की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
  • मिडिल ईस्ट तनाव की गूंज दून तक, कुवैत–दुबई में फंसे उत्तराखंड के लोग
  • Uttarakhand Launches HPV Vaccination Drive Against Cervical Cancer
  • टिहरी लेक फेस्टिवल: होटल, होमस्टे व वॉटर स्पोर्ट्स पर विशेष छूट
  • उत्तराखंड में सहकारिता को नई रफ्तार, हर जिले में बनेगा मॉडल गांव
  • हल्द्वानी में उच्चस्तरीय समीक्षा, कानून व्यवस्था व विकास पर सख्त रुख
  • पहाड़ों में फागुन की बहार: उत्तराखंड में खड़ी-बैठकी होली की धूम, झूमे होल्यार
  • पॉड टैक्सी के साथ हरिद्वार बनेगा स्मार्ट मोबिलिटी मॉडल
  • Uttarakhand STF Busts ₹1.17 Crore Fake Investment App Scam

Stay Connected With Us

Subscribe Us