Date Filter

News

वीआईपी सुरक्षा में तैनात ‘लापरवाह’ पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज: महानिदेशक उत्तराखंड

पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों हेतु निर्देशित किया गया है कि अति विशिष्ट, विशिष्ट महानुभावों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कार्मिक अपनी ड्यूटी पर सतर्क न रहकर अन्य क्रिया कलापों यथा मोबाइल पर व्यस्त रहना, किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत करना, किसी दुकान पर बैठे रहना आदि में समय व्यतीत करते हैं।

अति विशिष्ट विशिष्ट महानुभावों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी के दौरान इस प्रकार की लापरवाही बरतना अनुशासनहीनता का द्योतक है। इसी प्रकार की लापरवाही से सुरक्षा व्यवस्था में चूक हो सकती है। ड्यूटी के पर्यवेक्षण अधिकारियों द्वारा भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

कतिपय पुलिस कर्मचारियों द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सही से अभिवादन नहीं किया जा रहा है, पुलिस एक अनुशासित बल है, अनुशासित बल द्वारा इस प्रकार का कृत्य कदापि उचित नहीं है।

पुलिस महानिदेशक द्वारा अति विशिष्ट, विशिष्ट महानुभावों तथा वरिष्ठ अधिकारियों के भ्रमण के दौरान सतर्कता से ड्यूटी करने तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सही से अभिवादन किये जाने हेतु अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को आदेश का अनुपालन करने हेतु बताया गया एवं साथ ही यदि भविष्य में इस प्रकार की कोई लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्धित कार्मिक के विरुद्व अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं सम्बन्धित पर्यवेक्षण अधिकारी का भी उत्तरदायित्व निर्धारित किये जाने के सम्बन्ध में बताया गया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z
  • पौड़ी गढ़वाल में हरेला पर सीएम धामी का हरित संदेश, किया पौधरोपण

Stay Connected With Us

Subscribe Us