Date Filter

News

राठ जन विकास समिति ने मनाया २२वां स्थापना दिवस

राठ जन विकास समिति के २२वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष श्री शेखरानंद रतूड़ी ने जनहित मे किये जा रहे कार्यो पर प्रकाश डालते हुए तमाम सदस्यों का समिति के कार्यक्रमों में रुचि लेने के लिए धन्यवाद किया। श्री रतूड़ी ने बताया की लम्बे समय से समिति राठ क्षेत्र मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ स्थलीय रूप से विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने का कार्य कर रहा है, जिसमे अभी तक लगभग २५०० से अधिक लोगो को लाभ मिला।

गत वर्षो से उत्तराखंड के प्रमुख लोक पर्व इगास को दिब्य और भव्य रूप से देहरादून मे समिति आयोजित कर रही है।
साथ ही समिति शिक्षा के क्षेत्र मे बहुमूल्य योगदान दे रही है जिसके लिए हर वर्ष सदूर राठ क्षेत्र के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले बच्चों को प्रोत्साहन के तौर पर छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।

कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए जिसमें राठ क्षेत्र की मातृ शक्ति और होनहार कलाकारों ने रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमे डॉक्टर शिवचरण नौड़ियाल आदि ने अपनी प्रस्तुति दी।

स्थापना दिवस पर मुख्य अथिति के रूप मे मेजर जनरल गुलाब सिंह रावत, अति विशिष्ट अथिति के रूप मे श्री मातबर सिंह रावत, अध्यक्ष राज्य सहकारी संघ, पद्मश्री कन्हैयालाल पोखरियाल जी ने प्रतिभाग किया।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देवभूमि परिवार आईडी को मंजूरी, 15 साल से रह रहे लोगों को मिलेगा लाभ
  • कड़ी निगरानी के बीच संपन्न हुई UKSSSC परीक्षा, 73% अभ्यर्थी हुए शामिल
  • विकासनगर में खूनी संघर्ष के बाद भड़का बवाल, एक की मौत से बढ़ा तनाव
  • गढ़वाल में दौड़ेगी ट्रेन, 2028 में ब्यासी और 2029 तक कर्णप्रयाग पहुंचेगी रेल
  • राष्ट्रपति मुर्मू की उपस्थिति में IMA से पास आउट हुए 515 नए सैन्य अधिकारी
  • मानसून आपदाओं पर अलर्ट मोड में उत्तराखंड, विशेषज्ञों ने साझा किए समाधान
  • NABARD Holds Workshop on Rural Livelihoods and Skill Development in Uttarakhand
  • स्वास्थ्य सेवाओं से दूर पहाड़, इलाज के लिए आज भी संघर्ष कर रहे ग्रामीण
  • हरिद्वार कुंभ-2027: स्वच्छता और जनस्वास्थ्य प्रबंधन के लिए 115.61 करोड़ की मंजूरी
  • उत्तराखंड में रेरा होगा और सख्त, अवैध प्लॉटिंग पर कसेगा शिकंजा
  • देहरादून बनेगा दालचीनी खेती का वैश्विक केंद्र, अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आज से
  • मसूरी में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत
  • NEET और UKSSSC परीक्षाओं से पहले अलर्ट मोड में उत्तराखंड प्रशासन
  • पौड़ी में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, वन विभाग ने किया ढेर
  • सस्ती दवा पड़ सकती है महंगी, नकली दवाओं पर STF की सख्त चेतावनी
  • साइबर ठगी के पीड़ितों को राहत, अब ऑनलाइन मिलेगा फंसा हुआ पैसा
  • देहरादून में NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस से भिड़ंत के बाद चला वाटर कैनन
  • विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर सीएम सख्त, 6940 करोड़ की 12 परियोजनाओं की समीक्षा
  • देवभूमि में हुड़दंगियों पर एक्शन, पर्यटन सीजन में बढ़ी चुनौती
  • CM Dhami Calls for Stronger Justice System at Judicium 2.0

Stay Connected With Us

Subscribe Us