Date Filter

News

"ऑपरेशन मुक्ति" अभियान के तहत 378 बच्चों को विद्यालयों में दाखिला कराया गया

बच्चों से कराई जा रही भिक्षावृत्ति, बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम, बच्चों को अपराध में संलिप्त होने से रोकने और उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किये जाने हेतु "ऑपरेशन मुक्ति" अभियान 1 मार्च 2024 से 31 मार्च 2024 तक प्रदेश के समस्त जनपदों और रेलवे स्टेशनों में चलाया गया। समस्त जनपदों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट द्वारा उक्त अभियान को चलाया गया। रेलवे स्टेशनों में भी एक टीम का गठन कर अभियान को चलाया गया।

उक्त अभियान के लिए अन्य संबंधित विभागों और स्वयं सेवी संस्थाओं का भी सहयोग लिया गया। अभियान जनपद के मुख्य-मुख्य स्थानों जहां बच्चों द्वारा भिक्षावृत्ति की जाती है, पर अभियान को चलाया गया, जिसमें भिक्षावृत्ति, कूड़ा बीनने, गुब्बारे बेचने आदि कार्यों में लिप्त बच्चों को रेस्क्यू कर उनका विद्यालयों में दाखिला कराये जाने हेतु कार्यवाही की गई। स्कूल-कॉलेजों, सार्वजनिक स्थानों, महत्वपूर्ण चौराहों, सिनेमाघरों, बस व रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों आदि स्थानों पर बच्चों को भिक्षा न दिये जाने के सम्बंध में विभिन्न माध्यमों से जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं और जनता को जागरूक किया गया।

उक्त अभियान में भिक्षा मांगने, कूड़ा बीनने, गुब्बारे बेचने आदि कार्यों में लगे कुल 892 बच्चों का सत्यापन किया गया, सत्यापन किए गए 892 बच्चों में से कुल 378 बच्चों का विद्यालयों में दाखिला कराया गया, अन्य बच्चों को भी विद्यालयों में दाखिला कराया जा रहा है। अभियान के दौरान बच्चों से भिक्षावृत्ति करवाने वाला कोई गैंग प्रकाश में नहीं आया। अभियान के दौरान बाल श्रम करते पाए गए 06 बच्चों को रेस्क्यू कर नियोजकों के विरूद्ध 02 अभियोग तथा भिक्षावृत्ति करते पाए गए 08 व्यक्तिय।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
  • उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
  • Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
  • देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Stay Connected With Us

Subscribe Us