चार मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से होगी शुरू
प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष चार मई को प्रातः 6 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर टिहरी के नरेंद्रनगर राजदरबार में विधिवत पूजा-अर्चना और पंचांग गणना के बाद यह तिथि घोषित की गई।
इस वर्ष चारधाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल को होगा। धार्मिक परंपरा के अनुसार, यात्रा की शुरुआत अक्षय तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से होती है। इस दौरान श्रद्धालु गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा कर सकेंगे।
बदरीनाथ धाम की पारंपरिक रस्मों के तहत 22 अप्रैल को तिलों का तेल पिरोने की प्रक्रिया संपन्न होगी और उसी दिन गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का शुभारंभ होगा।
महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी को ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में पंचांग गणना के बाद केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की जाएगी।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि हिंदू नववर्ष और यमुना जयंती पर घोषित की जाएगी, जबकि मद्महेश्वर और तुंगनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि वैशाखी पर तय होगी।
चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है, और इस पावन यात्रा के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
राष्ट्रीय खेल 2025: वुशु में उत्तराखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, जीते 12 पदक
Latest Newst
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh
-
उत्तराखंड में गर्भवती महिलाओं के लिए बनेगी बेहतर रेफरल व्यवस्था, SOP जल्द लागू
-
दिल्ली से ऋषिकेश सिर्फ 3 घंटे में, नमो भारत ट्रेन विस्तार को मिली मंजूरी
-
हरिद्वार भूमि घोटाला: पूर्व नगर आयुक्त और तत्कालीन डीएम पर बड़ी कार्रवाई
-
‘रन फॉर योगा’ में दौड़े सीएम धामी, बोले- योग बने स्वस्थ उत्तराखंड का आधार

Leave A Reply