झूलाघाट में डबल मर्डर: शादी का प्रस्ताव इनकार करने पर युवक ने दो लड़कियों की हत्या कर दी
नेपाल सीमा से सटे अछाम जिले के ढकारी गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने शादी के प्रस्ताव के इनकार पर एक लड़की और उसकी सहेली की पत्थर मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर यह जघन्य अपराध अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता सरस्वती खड़का और इशरा खड़का ढकारी गांव के वार्ड नंबर 8 की निवासी थीं। वे आरोपी दीपेश और राजेश बूढ़ा के साथ कई महीनों से मोबाइल फोन के जरिए संपर्क में थीं। घटना के दिन, सरस्वती और इशरा अपनी बकरियां चराने जंगल गई थीं, जहां दीपेश और राजेश ने उनसे मिलने की बात कही। जंगल में मिलने के दौरान दोनों युवकों ने लड़कियों से शादी का प्रस्ताव रखा।
इशरा ने राजेश के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया, लेकिन सरस्वती ने दीपेश के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इस इनकार से आहत दीपेश आगबबूला हो गया और उसने सरस्वती पर बड़े-बड़े पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अपनी सहेली की हत्या होते देख इशरा ने गांव वालों को इसकी सूचना देने की धमकी दी। इस पर दीपेश ने इशरा पर भी पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पीड़िताओं के परिजनों ने तुरंत नेपाल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू हुई। दीपेश और राजेश घटना के बाद फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस की व्यापक तलाशी अभियान के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
जिला पुलिस प्रवक्ता ईश्वरी प्रसाद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है। इस घटना ने स्थानीय समुदाय को हिलाकर रख दिया है और इलाके में बढ़ती हिंसा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
चार मई को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से होगी शुरू
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
-
उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
-
1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
-
CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
-
राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
-
उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
-
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
-
सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
-
उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
-
देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
-
सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
-
Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
-
रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
-
अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
-
देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
-
गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
-
चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
-
Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
-
शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
-
देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Leave A Reply