Date Filter

News

मसूरी में हुई जमकर बर्फबारी

दो साल बाद मसूरी में जमकर बर्फबारी हुई। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी बर्फबारी जारी रही। सड़कों पर बर्फ जमने से कई जगह वाहन फिसले, जिससे जाम लगता रहा। इसके बजाय, बर्फबारी की सूचना पर शहर के पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानियों ने छोटे-छोटे ढलानों पर फिसलने का लुत्फ उठाया। वहीं, लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते नजर आए। शहर की सड़कों, वाहनों, घरों की छतों पर बर्फ जमने से पूरी मसूरी दोपहर तक सफेद नजर आई। धनौल्टी, बुरांशखंडा में भारी संख्या में सैलानी बर्फ देखने पहुंचे जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। मसूरी की मालरोड, कंपनी गार्डन, कैमल बैक, लालटिब्बा, नागटिब्बा में पर्यटकों की भीड़ रही। बर्फबारी के बाद क्षेत्र में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। नलों में पानी जम गया है। रात में तापमान माइनस तीन से चार डिग्री तक रहा। बर्फ पड़ने के बाद वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया। कैंपटी रोड और लंढौर मार्ग पर पड़ी बर्फ में कई वाहन फंस गए। वाहनों को निकालने के लिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने धक्का लगाया। कैंपटी मार्ग में एक भारी ट्रक बर्फ पर सरककर बीच सड़क पर मुड़ गया। इससे लंबा जाम लगा रहा है।
बर्फबारी के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए कई जगह बंद हो गया। एनएच अधिकारियों ने सूचना मिलने पर मौके पर चार जेसीबी मशीन भेज दी। एई अमित त्यागी ने बताया कि बुरांशखंडा, धनौल्टी, कद्दूखाल सहित चार स्थानों पर जेसीबी मशीन भेजी गई हैं, अधिकांश सड़कों से बर्फ हटा ली गई है |

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून में गैस सिलेंडर संकट: बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी
  • चारधाम यात्रा से पहले सख्ती: मुनि की रेती में अतिक्रमण पर चला अभियान
  • अप्रैल में खुलेगा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
  • देहरादून में कार सवार युवकों का उत्पात: लोगों को कुचलने की कोशिश, चार गिरफ्तार
  • सहसपुर में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म, रुद्रपुर में 12 साल की बच्ची 13 दिनों से लापता
  • Uttarakhand Tourism Boosted by Ropeways, Religious Circuits, and Adventure
  • उत्तराखंड में एवलांच का खतरा बढ़ा, तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
  • PIB Dehradun Flags Off 5-Day Press Tour to Odisha with 15 Journalists
  • चारधाम यात्रा 2025 रिपोर्ट: भीड़ असंतुलन और सुरक्षा पर गंभीर सवाल
  • उत्तराखंड प्री-SIR: 2 लाख संदिग्ध वोटर, दोहरी ID पर कार्रवाई तेज
  • उत्तराखंड मंत्रिमंडल विस्तार: धामी कैबिनेट में पांच नए मंत्री शामिल
  • भरसार विश्वविद्यालय में माणा के किसानों का चार दिवसीय प्रशिक्षण, उन्नत खेती पर जोर
  • देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: कई वाहनों को रौंदा, एक की मौत
  • हरिद्वार गैंगरेप केस में कार्रवाई: चारो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
  • देहरादून को जाम से राहत: शहर में बनेंगे 6 ट्रैफिक पुलिस स्टेशन
  • दिल्ली में LUCC घोटाले पर हल्ला, जंतर-मंतर पर पीड़ितों का प्रदर्शन
  • Uttarakhand Gets 18 New Train Services from Indian Railways
  • उत्तराखंड में LPG को लेकर नई SOP लागू, रोजाना 2650 कमर्शियल सिलिंडर मिलेंगे
  • उत्तराखंड में SIR की तैयारी तेज: जिलों को एक्शन प्लान के निर्देश
  • योग महोत्सव में ऐलान: ‘उत्तराखंड खोज योजना’ से गढ़वाल के गांव पर्यटन से जुड़ेंगे

Stay Connected With Us

Subscribe Us