देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: कई वाहनों को रौंदा, एक की मौत
देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड सर्वे रोड पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने जमकर कहर बरपाया। बेकाबू कार ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर कई वाहनों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। इसके बाद कार एक मकान का गेट तोड़कर अंदर जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, आरोपी चालक गुनीत सिंह कथित रूप से नशे में था। उसने पहले DL रोड पर एक कार को टक्कर मारी, फिर एक स्कूटी और मोटरसाइकिल को भी जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार पिता-पुत्र हादसे की चपेट में आ गए। मृतक की पहचान रोहित फिलिप (48) के रूप में हुई है, जबकि उनका बेटा अनूप (22) गंभीर रूप से घायल है।
घायलों में स्कूटी सवार राहुल को पहले वैश्य नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से उसे मैक्स हॉस्पिटल रेफर किया गया। वहीं, रोहित और उनके बेटे को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान रोहित ने दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद भी कार नहीं रुकी और सड़क किनारे खड़े अन्य वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए छाबड़ा निवास का गेट तोड़कर घर के अंदर जा घुसी। परिसर में खड़ी कार और स्कूटी को भी नुकसान पहुंचा।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। डालनवाला थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए भेजा गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
हरिद्वार गैंगरेप केस में कार्रवाई: चारो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल
Latest Newst
-
बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी केस: आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार
-
उत्तराखंड के विकास को बढ़ावा, केंद्र ने स्वीकृत किए ₹451.63 करोड़
-
Uttarakhand to Boost Eco-Tourism with New Trekking Policy
-
देहरादून साइंस सिटी बनेगी विज्ञान और नवाचार का राष्ट्रीय केंद्र: सीएम धामी
-
हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
-
हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
-
Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
-
देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
-
चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
-
देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
-
NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
-
उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
-
CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
-
Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
-
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
-
कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
-
हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
-
उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
-
उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
-
भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी

Leave A Reply