IIT रुड़की में NSA अजीत डोभाल का युवाओं को संदेश, साहसी बनें और लक्ष्य पर रखें नजर
रुड़की: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की में शनिवार को दो दिवसीय दीक्षांत समारोह शुरू हुआ। पहले दिन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और विशिष्ट अतिथि सीडीएस जनरल एनएस राजा सुब्रमणि शामिल हुए। समारोह में 1,277 स्नातक विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं।
अजीत डोभाल ने दिए सफलता के तीन मंत्र
अजीत डोभाल ने छात्रों को साहसी बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि व्यक्ति को पता होना चाहिए कि वह कहां खड़ा है, उसे कहां जाना है और वहां पहुंचने का रास्ता क्या है। उन्होंने भारत के उज्ज्वल भविष्य और 2047 के अमृत काल का भी उल्लेख किया।
2,701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां
इस वर्ष कुल 2,701 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी, जिनमें 649 छात्राएं शामिल हैं। पहले दिन श्रीवरदन बालाजी और नवनीत कुमार को गोल्ड मेडल, रूपम तनेजा को सिल्वर और सुकृत जिंदल को ब्रॉन्ज मेडल मिला। छात्राओं में आशी जैन को सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रोफेसर केके पंत ने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और तकनीकी दक्षता का उपयोग समाज और देश के विकास में करने की अपील की।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
