Date Filter

Science

मोबाइल साइंस लैब ऑन व्हील्स ज़िलों के लिए रवाना



मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में पढ रहे छात्र-छात्रओं को लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से चार मोबाईल सांइस लैब की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने अपने आवास कैम्प कार्यालय परिसर में पहले मोबाईल सांइस लैब के विज्ञान मॉडल का अवलोकन किया और फिर चारों मोबाईल सांइस लैब को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया।

इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रोफ़ेसर दुर्गेश पंत ने बताया कि लैब ऑन व्हील्स उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं राज्य सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना है जिसके माध्यम से राज्य के ग्रामीण/दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और विज्ञान संचार गतिविधियों को बढावा देने कार्य किया जाना है।

परियोजना के अंतर्गत प्रयोगशाला, व्यवाहारिक प्रदर्शनो मॉडल, विज्ञान गतिविधियाँ और प्रदर्शनों के माध्यम से प्रदेश के कक्षा छ से दसवीं तक के छात्र-छात्राओं को जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित आदि विषय के पाठ्यक्रम को ओर अच्छे से सीखने एवं समझ पाने का अवसर प्रदान किया जाएगा। प्रोफ़ेसर पंत ने कहा कि प्रदेश में परियोजना का संचालन दो चरणों में किया जा रहा है, प्रथम चरण में राज्य के चार जिलों क्रमश: चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौडी में लैब ऑन व्हील्स का संचालन किया जा रहा है। जिसके पश्चात दूसरे चरण में राज्य के सभी जनपदों में परियोजना का संचालन किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव नितेश झा एवं महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने भी लैब ऑन व्हील्स में प्रदर्षित विभिन्न विज्ञान आधारित मॉडल का अवलोकन किया एवं छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित किया। इस मौके पर यूकॉस्ट से अमित पोखरियाल, जितेन्द्र कुमार, डॉ पीयूष जोशी, विकास नौटियाल, प्रहलाद अधिकारी, डॉ पुनीत सिंह एवं सहयोगी संस्था अगस्त्या इण्टरनेशनल से शिव कुमार, विकास तिवारी, दया शंकर के अलवा भीमावाला इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ एस के अग्रवाल एवं राम आश्रय चौहान आदि उपस्थित रहे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक
  • इनर व्हील जोन 12 और डिस्ट्रिक्ट 308 का संयुक्त पदस्थापना समारोह देहरादून में संपन्न
  • Railway Minister Flags Off New Train Services in Uttarakhand
  • RIDF के तहत ज्यादा प्रोजेक्ट शामिल करें विभाग: मुख्य सचिव

Stay Connected With Us

Subscribe Us