Date Filter

Crime

कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज

देहरादून: चंडीगढ़ से हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुए निहंग सिखों के पहले जत्थे द्वारा कुल्हाल बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में प्रवेश करने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार बैरिकेडिंग तोड़ने, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का प्रयास करने, हथियार लहराकर भय का माहौल बनाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं।

एसपी देहात पंकज गैरोला ने बताया कि कर्णप्रयाग में निहंग सिखों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में निहंग सिखों के वहां पहुंचने की अपील की गई थी। इसे देखते हुए कुल्हाल बैरियर पर पुलिस, पीएसी और आईटीबीपी की तैनाती की गई थी। पुलिस ने जत्थे से बिना हथियार और छोटे समूहों में यात्रा करने का अनुरोध किया, लेकिन वार्ता विफल रही।

इसके बाद निहंग सिख बैरिकेडिंग तक पहुंचे और तलवार, कृपाण, फरसे व भाले जैसे हथियार लहराते हुए बैरियर तोड़कर आगे बढ़ गए। इस दौरान आसपास खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा और पुलिसकर्मियों पर वाहन चढ़ाने का भी प्रयास किया गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।

पुलिस ने अज्ञात निहंग सिखों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लोक सेवकों पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, आपराधिक बल प्रयोग और लोगों में भय फैलाने सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

  • No Previous Post

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us