Date Filter

Uttarakhand

चमोली जिला अस्पताल को मिला NQX, लक्ष्य अवार्ड



सूबे के सीमांत जनपद चमोली का जिला अस्पताल नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्स (NQX) के मापदंडों पर खरा उतरा है। इसके साथ ही चमोली जिला अस्पताल एनक्यूएस एवं लक्ष्य नेशनल सार्टिफिकेशन प्राप्त करने वाले अस्पतालों की श्रेणी में शामिल हो गया है। उत्तराखंड को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिये अबतक 10 एनक्यूएस तथा 19 लक्ष्य नेशनल सार्टिफिकेशन मिल चुके हैं।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के कड़े फैसलों एवं उनके कुशल नेतृत्व के चलते प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार सुदृढ़ीकरण एवं विस्तारीकरण हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश के अस्पतालों की सूरत बदलती नजर आ रही है। जिसका ताजा उदाहरण सीमांत जनपद चमोली का जिला अस्तपाल है। चमोली जिला अस्पताल बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते नेशनल क्वालिटी इंश्योरेंस स्टैंडर्स (एनक्यूएएस) के मानकों पर खरा उतरा है। इसके लिये जिला अस्पताल को एनक्यूएस एवं लक्ष्य नेशलन सार्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला अस्पताल के 07 अनुभागों यथा लेबर रूम, मैटरनीटी ओटी, जनरल ओटी, फार्मेसी, रेडियोलॉजी, मैटरनीटी वार्ड एवं जनरल एडमिन का गुणवत्ता अश्वासन मानक के तहत मूल्यांकन किया गया। जिसमें चिकित्सालय की सेवा व्यवस्था, मरीजों के अधिकार एवं दायित्व, सपोर्ट सेवाएं, क्लीनिकल सेवाएं, चिकित्सालय में संक्रमण नियंत्रण व गुणवत्ता नियंत्रण के मानकों की जांच की गई। जिसमें जिला चिकित्सालय को प्रत्येक अनुभाग में अव्वल पाया गया।

एनक्यूएस मानकों को पूरा करने का श्रेय जिला क्वालिटी एश्योरेंस टीम एवं अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिक्षक व उनकी टीम को जाता है। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के चलते अब तक उत्तराखंड को 10 एनक्यूएस तथा 19 लक्ष्य नेशनल सार्टिफिकेशन मिल चुके हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में अबतक राज्य को भारत सरकार द्वारा दो राष्ट्रीय सर्टिफिकेशन प्राप्त हो चुके हैं जिनमें एक लक्ष्य नेशनल सार्टिफिकेट जबकि दो एनक्यूएस सार्टिफिकेट हैं। इसके अलावा दो चिकित्सा इकाईयों का एनक्यूएस मूल्यांकन किया जा चुका है जिसका परिणाम आना बाकी है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us