Date Filter

Uttarakhand

चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने ऋषिकेश पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

ऋषिकेश: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऋषिकेश स्थित चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि आगामी चारधाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए स्मरणीय एवं सुगम बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है और सभी विभागों के समन्वय से व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं।

श्रद्धालुओं के लिए एलईडी स्क्रीन पर दिखाई जाएंगी रामायण-महाभारत और भजन
मुख्यमंत्री ने बताया कि ट्रांजिट कैंप में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भजन, रामायण, महाभारत, चारधाम यात्रा संबंधी कहानियां और आरतियां दिखाई जाएंगी। इसके साथ ही मौसम की जानकारी भी यात्रियों को समय-समय पर उपलब्ध कराई जाएगी।

24 घंटे चलेगा रजिस्ट्रेशन सिस्टम, सिंगल विंडो हेल्पडेस्क की व्यवस्था
मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि यात्रा रजिस्ट्रेशन व्यवस्था 24 घंटे चालू रहे और पुलिस, परिवहन, स्वास्थ्य, जल संस्थान, पर्यटन, विद्युत समेत सभी विभागों का एकीकृत सिंगल विंडो हेल्पडेस्क तैयार किया जाए, ताकि यात्रियों को एक ही स्थान पर सभी जरूरी सुविधाएं मिल सकें।

भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बनेगा विशेष एक्शन प्लान
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के ठहरने, कूलर, स्वच्छ पेयजल, टीन शेड और बैठने की सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। अस्पताल में दवाइयों की उपलब्धता और चिकित्सकों की 24 घंटे तैनाती हो। साथ ही भीड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए प्राथमिकता से एक्शन प्लान तैयार किया जाए।

स्थानीय उत्पादों की बिक्री को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैंप परिसर में उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए अलग से स्थान निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह यात्रियों को स्थानीय संस्कृति से जोड़ने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त करने का माध्यम बनेगा।

श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देने की दिशा में काम करें: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों से संवाद कर उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा कि चारधाम यात्रा एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे समर्पण से निभाना होगा। उन्होंने कहा, "हमें श्रद्धालुओं के सहयोगी बनकर इस यात्रा को सफल बनाना है, जिससे वे उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर लौटें।"

विस्तृत व्यवस्थाएं: रजिस्ट्रेशन, चिकित्सा, सूचना एवं भोजन की सुविधा
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने बताया कि ट्रांजिट कैंप में 24 काउंटर के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है और रिज़र्व टीम की भी तैनाती की गई है। यात्रा चिकित्सालय में 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सुसज्जित पुलिस सहायता केंद्र, मीडिया सेंटर, यात्री मित्र, एनजीओ द्वारा मुफ्त भोजन एवं जलपान, कैंटीन और 80 बेड की डॉर्मिटरी सुविधाएं भी यात्रियों के लिए मौजूद हैं।

चारधाम यात्रा का आगाज नजदीक है और राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us