सरकार ने तय किये बीआरपी-सीआरपी भर्ती के मानक, समग्र शिक्षा के तहत आउटसोर्स से भरे जायेंगे 955 पद
राज्य सरकार द्वारा समग्र शिक्षा परियोजना के तहत ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) व संकुल रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) के रिक्त पदों को भरने के लिये शैक्षिक योग्यता निर्धारित कर दी गई है। विद्यालयी शिक्षा विभाग अब राज्य एवं जिला स्तरीय कार्यालयों में पिछले लम्बे समय से रिक्त बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों को आउट सोर्स के माध्यम से भरेगा, जिसमें 10 फीसदी पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी मौका दिया जायेगा।
सूबे में शैक्षिक गतिविधियों में सुधार लाने के दृष्टिगत राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सरकार ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत पिछले चार वर्षों से रिक्त चल रहे बीआरपी-सीआरपी के पदों के लिये शैक्षिक योग्यता तय कर दी है। बीआरपी-सीआरपी पदों पर नियुक्ति में सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी मौका दिया जा रहा है। सरकार ने इनके लिये 10 फीसदी पद आरक्षित किये हैं। इससे पूर्व इन पदों पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक तैनात किये थे जिस कारण प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था। सीआरपी-बीआरपी के पदों को आउटसोर्स से भरने के प्रस्ताव को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने भर्ती के मानक भी तय कर दिये हैं।
सचिव विद्यालयी शिक्षा रविनाथ रमन द्वारा राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा को जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति (बीआरपी) हिन्दी पद हेतु विधि द्वारा स्थापित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिन्दी विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा स्नातक स्तर पर हिन्दी एवं संस्कृत मुख्य विषय के साथ 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक उपाधि धारक पात्र होगा। इसी प्रकार बीआरपी अंग्रेजी के लिये अंग्रेजी में 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा स्नातक स्तर पर अंग्रेजी मुख्य विषय के रूप में 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उपाधि होनी अनिवार्य है। ऐसे ही बीआरपी विज्ञान के लिये भौतिकी, रसायन, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान में से किसी एक में 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा भौतिकी, रसायन, जन्तु, वनस्पति विज्ञान में से किन्हीं दो विषयों में 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की उपाधि होनी अनिवार्य है। इसी प्रकार बीआरपी गणित के लिये गणित विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा स्नातक स्तर पर गणित मुख्य विषय के साथ 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातक उपाधि होनी चाहिये।
बीआरीपी सामाजिक विज्ञान के लिये अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, इतिहास में से किसी एक में 55 फीसदी अंकों के साथ स्नातकोत्तर उपाधि तथा अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र, भूगोल, इतिहास में से किन्हीं दो विषयों के साथ 55 प्रतिशत अंकों में स्नातक उपाधि होनी अनिवार्य है। इसके अलावा संकुल संदर्भ व्यक्ति (सीआरपी) के लिये विधि द्वारा स्थापित मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातकोत्तर की उपाधि होनी जरूरी है। इसके साथ ही बीआरीपी व सीआरपी पदों के लिये बीएड की उपाधि के साथ-साथ सीटीईटी अथवा यूटीईटी प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। इसके अलावा कम्प्यूटर में कार्य करने की दक्षता भी जरूरी है। जबकि सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिये बीएड अथवा एलटी अर्हता होनी अनिवार्य है। शासन स्तर पर योग्यता निर्धारित करने के उपरांत अब परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा द्वारा आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जानी है। बीआरपी-सीआरपी पदों के लिये आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष व अधिकतम 42 वर्ष निर्धारित की गई है जबकि सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिये अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तय की गई है, सेवानिवृत्त शिक्षकों के पास चिकित्सा प्रमाण पत्र होना भी जरूरी है।
हिमालय लाइव ब्यूरो
-
Next Post
क्रिकेट विश्व कप में लगातार अपना विजय अभियान जारी करते हुए भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 से दी मात
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply