पौड़ी में 10 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 2000 पदों पर नौकरी का मौका

file_000000001ac48211944292a1dedef17d

पौड़ी गढ़वाल के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लैंसडाउन की ओर से 10 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), श्रीनगर में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न निजी कंपनियों के माध्यम से करीब 2000 रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह के अनुसार, मेले में करीब 10 से 15 कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। इनमें एनटीटीटी, सीआईपीईटी, कैंप-108, एसआईएस इंडिया, आरएसपीएल, क्वेस कॉर्प लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और नील मेटल प्रोडक्ट समेत अन्य कंपनियां शामिल हैं।

12 हजार से 40 हजार रुपये तक वेतन

रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, स्नातक, बी.फार्मा, डी.फार्मा, एएनएम और जीएनएम योग्यता वाले 18 से 45 वर्ष आयु के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पद और योग्यता के अनुसार करीब 12 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

मेले में युवाओं को रोजगार के साथ कौशल प्रशिक्षण, करियर काउंसलिंग और सेवायोजन विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। अभ्यर्थियों को शैक्षिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में रोजगार मेले में पहुंचने की अपील की गई है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो