CM धामी की मैराथन बैठक, सड़कें गड्ढामुक्त करने और कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी के निर्देश

IMG-20261013-WA0039

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में जिलाधिकारियों (DM) और एसएसपी के साथ चार घंटे से अधिक बैठक कर विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था और जनसुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने लापरवाही और गुणवत्ता में कमी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने सड़कों को गड्ढामुक्त करने और सीवर-पेयजल पाइपलाइन के अधूरे कार्य 1 नवंबर तक पूरे कर खोदी गई सड़कों की मरम्मत सुनिश्चित करने को कहा।

आगामी त्योहारों पर सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था मजबूत रखने के साथ ऑपरेशन कालनेमि और सत्यापन अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। संज्ञेय अपराधों में नियमानुसार तत्काल FIR दर्ज करने पर भी जोर दिया।

हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों की साप्ताहिक समीक्षा होगी। मसूरी, नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए अग्रिम ट्रैफिक प्लान बनाने को कहा गया।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों को तत्काल राहत, दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और वन्यजीव हमलों पर नियंत्रण के निर्देश दिए। प्रभारी सचिव हर 15 दिन में जिलों का दौरा कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love