देहरादून में बनेगी देश की 5वीं साइंस सिटी, 173 करोड़ होंगे खर्च

IMG_fb329c5d-eabb-44fa-9690-1e8975ebda5a

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी बनाने की योजना प्रस्तावित है। करीब 173 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह साइंस सिटी विद्यार्थियों और युवाओं के लिए विज्ञान एवं नवाचार का प्रमुख केंद्र बनेगी। यहां स्पेस थिएटर और ‘साइंस ऑन स्फीयर’ खास आकर्षण होंगे।

देहरादून में 25 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित साइंस सिटी में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक मॉडलों के जरिए विज्ञान के सिद्धांतों को सरल और रोचक तरीके से समझाया जाएगा। यहां पर्यावरण, मौसम, भौगोलिक घटनाओं और अंतरिक्ष से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। इसके साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति और उसके वैज्ञानिक महत्व को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

केंद्र और राज्य सरकार करेंगी फंडिंग

परियोजना में केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी 60:40 के अनुपात में प्रस्तावित है। करीब 39 करोड़ रुपये की गैप फंडिंग में संस्कृति मंत्रालय लगभग 14 करोड़ रुपये, जबकि उत्तराखंड सरकार और उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकास्ट) करीब 25 करोड़ रुपये का योगदान देंगे।

विज्ञान शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

साइंस सिटी के निर्माण से प्रदेश में विज्ञान शिक्षा और नवाचार को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। यह केंद्र विद्यार्थियों और युवाओं को वैज्ञानिक अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप से समझने का अवसर प्रदान करेगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love