चम्पावत को ₹96 करोड़ की योजनाओं की सौगात, हर ग्राम सभा को मिलेंगे ₹10 लाख

IMG_20261018_214546

चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चम्पावत में 95.99 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 67.24 करोड़ रुपये की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 28.75 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सर्किट हाउस और 1.37 करोड़ रुपये की लागत से बने देवभूमि रजत जयंती पार्क का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने विकासखंड चम्पावत की प्रत्येक ग्राम सभा को स्थानीय विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही न्याय पंचायतों में सामुदायिक भवन और जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ता चैम्बर, पार्किंग व आधुनिक ई-लाइब्रेरी बनाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि चम्पावत को आदर्श जनपद बनाने के लिए अगले 25 से 50 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास कार्य किए जा रहे हैं। सड़क, परिवहन, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ जलभराव की समस्या के समाधान के लिए करीब 66 करोड़ रुपये का ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love