हरिद्वार अर्धकुंभ में 1500 ड्रोन से सजेगा आसमान, पांच शो पर खर्च होंगे 4.12 करोड़

236123522367234101654-236123522367234101654-A54BEE2EFE936AB925B83AC4F44AA9FB

हरिद्वार: आगामी अर्धकुंभ में श्रद्धालुओं को आस्था और तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) 1500 ड्रोन के जरिए पांच भव्य शो आयोजित कराने की योजना बना रहा है। इस पर करीब 4.12 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

प्रत्येक शो 15 मिनट का होगा, जिसमें करीब 13 दृश्य संगीत, रोशनी और एनिमेशन के जरिए आसमान में उकेरे जाएंगे। इनमें अर्धकुंभ की आध्यात्मिक यात्रा, धार्मिक महत्व और पवित्र प्रतीकों को दर्शाया जाएगा।

शो के लिए 1500 मुख्य ड्रोन के साथ 150 अतिरिक्त ड्रोन भी रखे जाएंगे। एजेंसी को ड्रोन संचालन, डिजाइन, एनिमेशन, जरूरी अनुमतियों, सुरक्षा, बीमा और आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी निभानी होगी।

ड्रोन की सटीक उड़ान के लिए उच्च तकनीक वाली पोजिशनिंग प्रणाली का इस्तेमाल होगा। प्रत्येक ड्रोन की बैटरी से 18 से 22 मिनट तक उड़ान और रोशनी संचालन की क्षमता अपेक्षित है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर वैकल्पिक व्यवस्था भी करनी होगी।

अर्धकुंभ में प्रस्तावित यह ड्रोन शो श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिकता और आधुनिक तकनीक का यादगार अनुभव बनेगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love