खटीमा में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

IMG-20261024-WA0032

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को खटीमा पहुंचकर लोहियाहेड हेलीपैड और कैंप कार्यालय में जनता व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शी एवं त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए लोगों को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराना आवश्यक है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र की विकास आवश्यकताओं पर भी चर्चा की। उन्होंने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने और क्षेत्र के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love