पिथौरागढ़ को ₹284 करोड़ की सौगात, 67 विकास योजनाओं की घोषणा

HVd2r7dawAAY6yc

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में ₹284 करोड़ से अधिक की 67 विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल सुविधाओं से जुड़ी कई नई योजनाओं की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने डीडीहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उप जिला चिकित्सालय और मवानी अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की घोषणा की। इसके अलावा मूनाकोट के रियांसी में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना और विभिन्न सड़कों के सुधारीकरण एवं चौड़ीकरण की घोषणा की।

कार्यक्रम में स्वरोजगार योजनाओं के लाभार्थियों को एक करोड़ रुपये से अधिक के चेक वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख से अधिक पहुंचने की संभावना है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि ₹750 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित हो रहे पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, नैनीसैनी हवाई अड्डे को ₹450 करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। कार्यक्रम के बाद उन्होंने सीमांत नेत्र चिकित्सालय में ऑप्टिकल बायोमीटर का शुभारंभ किया, जिससे मरीजों को बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो 

Spread the love