आदि कैलाश रन-2.0 में CM धामी का एलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन

IMG_20261025_195720

पिथौरागढ़: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गुंजी में आयोजित आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में प्रतिभाग किया। उन्होंने 70 और 42 किलोमीटर दौड़ के विजेताओं को पुरस्कृत कर धावकों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान रं समुदाय ने पारंपरिक वेशभूषा में मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आदि कैलाश रन सीमांत क्षेत्रों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही है। उन्होंने आयोजन में भारतीय सेना, आईटीबीपी और एसएसबी के योगदान की सराहना की।

मई 2027 में माणा पास से औली तक होगी अल्ट्रा रन

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मई 2027 के प्रथम सप्ताह में ‘100 माइल्स हिमालयन एंड्योरेंस अल्ट्रा रन’ आयोजित की जाएगी। लगभग 5,600 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माणा पास से शुरू होकर यह दौड़ बदरीनाथ और जोशीमठ होते हुए औली तक पहुंचेगी।

धामी ने कहा कि इस आयोजन से उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को नई पहचान मिलेगी और सीमांत क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत सीमांत गांवों में पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

Spread the love