IMC खुरपिया में तेजी, दिसंबर 2028 तक ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा करने का लक्ष्य

IMG-20260817-WA0025

देहरादून: उत्तराखंड के औद्योगिक विकास को गति देने वाली IMC खुरपिया परियोजना को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने पर राज्य सरकार का फोकस है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित NICDIT की तीसरी शीर्ष मॉनिटरिंग बैठक में वर्चुअल प्रतिभाग कर परियोजना की प्रगति की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि परियोजना के लिए निर्धारित 1,002 एकड़ भूमि NUITL के कब्जे में है और फिलहाल कोई बाधा नहीं है। 20 मार्च 2026 को EPC अनुबंध हो चुका है और निर्माण कार्य शुरू हो गया है। कुल 24.1 किमी ROW क्लियर कर EPC ठेकेदार को उपलब्ध करा दी गई है।

सड़क और बिजली कनेक्टिविटी पर जोर

IMC खुरपिया की बाहरी कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए नागला-किच्छा SH-44 के 10.7 किमी हिस्से को फोरलेन करने की दिशा में कार्यवाही की जा रही है। वहीं, PITCUL द्वारा परियोजना के लिए 400/220 केवी विद्युत उपकेंद्र के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

दिसंबर 2028 तक पूरा होगा ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजना की लगातार निगरानी और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व गति बनाए रखने के निर्देश दिए। ट्रंक इंफ्रास्ट्रक्चर को दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि IMC खुरपिया से उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से इसे आधुनिक और निवेश-अनुकूल औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो