त्योहारों में स्थानीय उत्पाद खरीदें, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा दें: CM धामी

file_00000000a4ac8211a7514b0cccb296f4

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों से स्थानीय उत्पादों की खरीदारी कीइस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से आगामी त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने की अपील की

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और हुनर की पहचान हैं। इनकी खरीदारी से महिलाओं की आजीविका मजबूत होने के साथ ही उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है।

उन्होंने कहा कि त्योहार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का बेहतर अवसर हैं। उपहार और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने से राज्य की स्थानीय अर्थव्यवस्था और स्वरोजगार को मजबूती मिलेगी।

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान ने देश में स्थानीय उत्पादों के प्रति विश्वास बढ़ाया है। राज्य सरकार भी महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस त्योहारी सीजन में स्थानीय उत्पाद खरीदें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से आत्मनिर्भर उत्तराखंड और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूती मिलेगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो