उत्तराखंड में भारत-चीन सीमा के ग्यारह गाँव सम्पूर्ण ख़ाली
उत्तराखंड के ग्राम्य विकास और पलायन निवारण आयोग की एक ताज़ा रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में भारत-चीन सीमा के पास 11 गाँव सम्पूर्ण रूप से खाली हो गए हैं और वहाँ कोई व्यक्ति नहीं रहता है।
यह रिपोर्ट पिछले साल 137 सीमावर्ती गांवों के जमीनी सर्वेक्षण के बाद प्रस्तुत की गई है, जिसके दौरान पहचाने गए 11 गाँवों में कोई निवासी नहीं पाया है। आयोग की चार टीमों ने हाल ही में गाँवों का जमीनी सर्वेक्षण किया था जिनमें 11 गाँवों में से छह गाँव पिथौरागढ़ जिले में हैं - गुमकाना, लुम, खिमलिंग, सगरी धकड़ौना, सुमातु और पोटिंग; तीन गांव चमोली जिले में - रेवाल चक कुरकुटी, फागती और लामटोल; और दो उत्तरकाशी जिले में - नेलांग और जादुंग। उत्तरकाशी ज़िले के दो गाँव जो 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद से खाली हैं, जिन्हें एहतियात के तौर पर सेना द्वारा खाली करा दिया गया था और आज वहाँ सिर्फ़ सेना और आईटीबीपी की चौकियाँ हैं।
आयोग द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में सरकार को उन्हें फिर से आबाद करने के लिए कई सुझाव शामिल हैं। उनमें से कुछ में मानदंडों में ढील देकर इन क्षेत्रों में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देना और सीमावर्ती गाँवों में मनरेगा के तहत 100 दिनों के बजाय 200 दिनों का रोजगार प्रदान करना शामिल है। सरकार को सुझाव दिया गया कि केंद्र द्वारा `वाइब्रेंट विलेजेज` के रूप में पहचाने गए 51 सीमावर्ती गाँवों के पास स्थित स्थानों को एक क्लस्टर के रूप में मानकर विकसित किया जाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि चिन्हित गाँवों में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाने चाहिए ताकि लोगों को आजीविका के अवसर मिलें।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बदरीनाथ, मंगलौर ने दिया भाजपा को झटका, कांग्रेस विजयी
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply