Date Filter

Uttarakhand

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 751 पदों पर निकाली भर्ती



उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह `ग` के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता, कनिष्ठ सहायक, स्वागती, मेट, कार्यपर्यवेक्षक, और आवास निरीक्षक जैसे 751 पदों को भरा जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू होगी
जिसके तहत इच्छुक उम्मीदवार 1 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में किसी भी त्रुटि को सुधारने के लिए 5 नवंबर से 8 नवंबर 2024 तक का समय दिया गया है।

भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया में दो चरण होंगे। पहले चरण में लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसकी अन्तिम तिथि 19 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। इसके बाद, लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को टंकण परीक्षा भी देनी होगी।

आयोग ने डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 03 पद, कंप्यूटर सहायक-सह स्वागतकर्ता के लिए 03 पद, कनिष्ठ सहायक के सबसे अधिक 465 पद, स्वागती के तहत 05 पद, आवास निरीक्षक का एक पद, मेट (सिंचाई विभाग) के 268 पद और कार्य-पर्यवेक्षक पर 06 पदों की भर्ती निकाली है।

प्रवेश पत्र और अन्य जानकारी उम्मीदवारों को परीक्षा से संबंधित सभी सूचनाएं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड किए जा सकेंगे। आयोग डाक के माध्यम से कोई प्रवेश पत्र जारी नहीं करेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 1 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है, और इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चार दोस्तों की ली जान
  • हरिद्वार में नकली नोट गैंग का बड़ा खुलासा, पंजाब से दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
  • Uttarakhand Expands Cyber Crime Network to Protect Digital Users
  • देहरादून: 3 हजार पेड़ों के कटान विवाद पर PWD और NHAI ने दिया जवाब
  • चारधाम यात्रा में स्वच्छता की मिसाल, केदारनाथ से लौटा 85% प्लास्टिक कचरा
  • देहरादून में शुरू हुआ लोक संवर्धन पर्व, देशभर की लोक कला एक मंच पर
  • NABARD to Celebrate 45th Foundation Day in Dehradun on July 14
  • उत्तराखंड के मतदाताओं के लिए जरूरी खबर, वोटर लिस्ट को लेकर नए निर्देश
  • CSR से संवरेगा उत्तराखंड, सीएम धामी ने उद्योग समूहों से की बड़ी अपील
  • Tehri Lake to Become Global Tourism Hub with Green Energy Focus
  • देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा पांच दिवसीय लोक संवर्धन पर्व, किरेन रिजिजू करेंगे उद्घाटन
  • कम ऋण-जमा अनुपात वाले जिलों में चलेगा विशेष अभियान, सीएम धामी ने दिए निर्देश
  • हरेला पर उत्तराखंड में महाअभियान, रोपे जाएंगे 11 लाख पौधे
  • उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, 24×7 अलर्ट मोड पर प्रशासन
  • उत्तराखंड के विकास पर सीएम धामी की नीति आयोग संग चर्चा, फ्लोटिंग पॉपुलेशन पर जोर
  • भानियावाला-ऋषिकेश हाईवे होगा फोर/सिक्स लेन, ₹743 करोड़ से बदलेगी कनेक्टिविटी
  • बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे की शिकायतों की होगी जांच, उच्चस्तरीय समिति गठित
  • देवभूमि की छवि पर बट्टा! रेव पार्टी, नशा और देह व्यापार का अड्डा बन रहा उत्तराखंड?
  • सीएम धामी ने 9.80 लाख लाभार्थियों को जारी की ₹145 करोड़ की पेंशन
  • पब्लिक ओपिनियन से बनेगी उत्तराखंड की नई खेल नीति, जल्द जारी होगा फीडबैक लिंक

Stay Connected With Us

Subscribe Us