Date Filter

Uttarakhand

वर्षों से जर्जर तिलवाड़ा पुल रंगबिरंगी लाइटों से जगमगाया


रुद्रप्रयाग जिले को संवारने के लिए डीएम डॉ सौरभ गहरवार रात-दिन मेहनत कर रहे हैं। वे जहां रुद्रप्रयाग और अगस्त्यमुनि के साथ केदारनाथ यात्रा मार्ग को अनेक तरीकों से संवार चुके हैं, वहीं गंगोत्री-यमुनोत्री के यात्रा मार्गों को भी संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इससे पहले शायद ही किसी डीएम ने जनपद को इतना संवारने का काम किया होगा।

डीएम डॉ सौरभ गहरवार जनपद रुद्रप्रयाग को संवारने का काम कर रहे हैं। उनके कार्यकाल को एक साल का समय हो गया है और इतने कम समय में उन्होंने जनपद को संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। वे रात दिन जनपद के विकास को लेकर कार्य कर रहे हैं। गुप्तकाशी-कुंड राजमार्ग पर तेजी से कार्य करवाते हुए यात्रा मार्ग को सुगम बनाया गया और अब आपदा से निपटते हुए नये पुलों का निर्माण कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। रुद्रप्रयाग और अगस्त्यमुनि जैसे बड़े शहरों की दीवारों को अनेक प्रकार की पेंटिंग से सजाया गया है। साथ ही रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय के जर्जर बेलनी पुल का ट्रीटमेंट करवाकर लाइटिंग से जगमग करके रुद्रप्रयाग की खूबसूरती में चार चांद लगाने का कार्य किया गया। केदारनाथ यात्रा पड़ाव के साथ ही गंगोत्री-यमुनोत्री से केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भी खूबसूरत शहरों का दीदार करवाया जा रहा है। डीएम की शानदार सोच का ही परिणाम है कि तिलवाड़ा स्थित पुल को रोशनी से जगमग किया गया है। इससे गंगोत्री-यमुनोत्री से केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं और डीएम सौरभ गहरवार की शानदार पहल का स्वागत कर रहे हैं।

जिलाधिकारी डॉ सौरव गहरवार की पहल पर तिलवाड़ा-सुमाड़ी-मयाली मोटरमार्ग पर मंदाकिनी नदी पर तिलवाड़ा में स्थित मोटरपुल का कायाकल्प हो गया है। वर्षों से जर्जर पड़े इस पुल का पहले जिलाधिकारी ने ट्रीटमेंट करवाया और फिर इस पुल को रंगबिरंगी लाइटों से जगमग किया गया है। मन्दाकिनी नदी के ऊपर बने इस पुल की सुंदरता देखते ही बन रही है और स्थानीय लोगों के अलावा देश-विदेश के तीर्थ यात्री भी पुल की ओर आकर्षित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी की इस पहल का आभार जताया है। इससे पहले भी जिलाधिकारी डॉ सौरव गहरवार जिला मुख्यालय स्थित अलकनंदा नदी पर स्थित मोटरपुल, अगस्त्यमुनि में विजयनगर में स्थित मोटरपुल का कायाकल्प कर चुके हैं। साथ ही रुद्रप्रयाग सहित अगस्तयमुनि शहर की तस्वीर बदल चुके हैं। डॉ गहरवार के नेतृत्व में जनपद नयी ऊंचाईयों को छूं रहा है और आम जनता को इसका भरपूर लाभ मिल रहा है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में हाई-टेक केबलिंग शुरू, डिजिटल होगी रेल लाइन
  • मानसून अलर्ट: सीएम धामी के निर्देश पर पूरा प्रशासन 24×7 मोड में
  • आपदा से उबरते सैंजी में हरियाली की उम्मीद, हरेला पर चला वृक्षारोपण अभियान
  • गढ़वाली फिल्म ढोली को राष्ट्रीय सम्मान, 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में मिला रजत कमल
  • उत्तराखंड को मिली नई रेल सेवा, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस का शुभारंभ
  • उत्तराखंड में ईको-टूरिज्म को बढ़ावा, 180 नेचर गाइडों को मिला रोजगार प्रमाण-पत्र
  • देहरादून-ऋषिकेश 4-6 लेन परियोजना पर ब्रेक, पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित
  • देहरादून में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, पेपर लीक और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा
  • Uttarakhand to Set Up Credit Cooperative Societies in Every District
  • कांवड़ मेला-2026: अंतर्राज्यीय बैठक में सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर मंथन
  • अग्निवीरों के लिए बनेगा विशेष सेल, होमस्टे योजना में भी मिलेगा अनुदान: सीएम धामी
  • हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश, 10 लाख पौधरोपण का संकल्प
  • देहरादून में छात्रों से रूबरू होंगे राहुल गांधी, शिक्षा-रोजगार पर होगी चर्चा
  • 147 करोड़ की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है प्राचीन धाम: सीएम धामी
  • हरेला पर्व पर मानव सेवा समिति ने चलाया वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान
  • सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने को दी हरी झंडी
  • Uttarakhand Bets Big on Wedding Tourism to Boost Economy
  • उत्तराखंड के पराग फार्म में बनेगी राज्य की पहली एविएशन एकेडमी
  • सीएम धामी का चमोली दौरा: ₹155.36 करोड़ की विकास योजनाओं का शुभारंभ
  • देहरादून-ऋषिकेश हाईवे पर 3000 पेड़ों की कटाई के खिलाफ सड़क पर उतरी Gen-Z

Stay Connected With Us

Subscribe Us