मुख्यमंत्री ने पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट” का पोस्टर और प्रोमो किया लॉन्च
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राज्य की पहली जौनसारी फीचर फिल्म “मैरै गांव की बाट” का प्रोमो और पोस्टर लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने फिल्म निर्माण टीम को बधाई दी और कहा कि यह फिल्म जौनसार की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार क्षेत्रीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में क्षेत्रीय भाषाओं और बोलियों में फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार नई फिल्म नीति लेकर आई है। उन्होंने फिल्म देखने की अपील करते हुए कहा कि इस तरह की फिल्मों से राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने में मदद मिलेगी।
उन्होंने अभिनेता अभिनव चौहान और फिल्म निर्माण टीम को बधाई देते हुए कहा कि उनकी पिछली गढ़वाली फिल्म “असगार” को दर्शकों ने खूब सराहा था।
मुख्यमंत्री ने हनोल मंदिर का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। इसके तहत यह क्षेत्र तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण केंद्र बनेगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, पद्मश्री प्रेमचंद शर्मा, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने फिल्म निर्माण टीम की प्रशंसा की। फिल्म के निर्देशक अनुज जोशी और निर्माता आयुष गोयल ने कहा कि यह फिल्म जौनसार की अनूठी संस्कृति को चित्रित करती है।
फिल्म की परिकल्पना केएस चौहान ने की है, और इसमें मुख्य भूमिकाएं अभिनेता अभिनव चौहान और अभिनेत्री प्रियंका ने निभाई हैं।
इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियां उपस्थित रहीं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने होगी।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
बूढ़ाकेदार में गुरु कैलापीर देवता के तीन दिवसीय मेले का भव्य शुभारंभ
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply