Date Filter

Uttarakhand

विकासनगर में स्कूल की छत गिरने से छात्राएं घायल

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कला में स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से कुछ छात्राएं घायल हो गईं। इस घटना ने प्रशासन को हिला कर रख दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने इस मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए तहसीलदार विकासनगर को घायल छात्राओं का हाल जानने उनके घर भेजा।

तहसीलदार ने छात्राओं और उनके अभिभावकों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) और खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को शोकॉज नोटिस जारी करते हुए तलब किया। उन्होंने पूछा कि स्कूल की मरम्मत समय पर क्यों नहीं की गई और जर्जर कक्षाओं में बच्चों को अन्यत्र क्यों नहीं शिफ्ट किया गया।

घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल भवनों की स्थिति का सर्वेक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जर्जर भवनों की मरम्मत और जरूरत पड़ने पर बच्चों को अन्यत्र शिफ्ट करने की जानकारी शामिल होगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us