Date Filter

Uttarakhand

मुख्यमंत्री ने 10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के कर्टेन रेजर एवं प्रोग्राम गाइड का विमोचन किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के कर्टेन रेजर एवं प्रोग्राम गाइड का विमोचन करते हुए इसे आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को एक नई पहचान दिलाने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक आयोजन से निकला विचार-मंथन आयुर्वेद को भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में नई दिशा देगा। 12 से 15 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले इस महाकुंभ में 58 देशों के 300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे, जबकि भारत से 6500 प्रतिनिधि और 2 लाख आगंतुक इसमें भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राचीन काल से आयुर्वेद और ज्ञान की भूमि रही है। राज्य की जलवायु औषधीय पौधों के लिए उपयुक्त है, और यहां के हिमालयी क्षेत्र में आयुर्वेद का प्रचार-प्रसार आसान है। उन्होंने इस आयोजन को राज्य में आयुर्वेद, योग और आयुष पर्यटन को बढ़ावा देने में मददगार बताया।

मुख्यमंत्री ने आयुष नीति, आयुष निर्माण, वेलनेस, शिक्षा, कृषि और अन्य क्षेत्रों में राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य में 3 नए आयुष चिकित्सालयों का निर्माण हो रहा है, और 300 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना पूरी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त, राज्य के आयुष अस्पतालों में टेलीमेडिसिन और पंचकर्म जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन की भी सराहना की, जिन्होंने राज्य की विकास योजनाओं के लिए प्रेरित किया है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us