Date Filter

Uttarakhand

राशन के साथ मिलेगा सरसों का तेल, जल्द लागू होगी योजना

राज्य के राशन कार्डधारकों के लिए राहतभरी खबर है। जल्द ही राशन के साथ खाद्य तेल के रूप में सरसों का तेल भी प्रदान किया जाएगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने इस योजना के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार को मंत्री रेखा आर्या ने सभी जिला पूर्ति अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने राशन की दुकानों के आवंटन में महिला आरक्षण लागू करने के प्रस्ताव को जल्द स्वीकृत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह कदम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण बदलाव होगा।

मंत्री ने धान खरीद में प्रदेश के संतोषजनक प्रदर्शन की सराहना की और अगले वित्तीय वर्ष में इसे और बेहतर करने के निर्देश दिए। राशन डीलरों के लाभांश और परिवहन भाड़ा भुगतान जल्द पूरा करने का आदेश देते हुए उन्होंने कहा कि दिसंबर 2024 तक यह प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए।

बैठक में अंत्योदय कार्ड धारकों को मिलने वाली एलपीजी गैस रिफिलिंग की संख्या बढ़ाने और मुख्यमंत्री नमक योजना पर जनता की प्रतिक्रिया का आकलन करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा खाद्यान्न वितरण के लिए जिला अधिकारियों से सटीक आकलन करने और बजट की सही मांग भेजने को कहा गया।

सरकार का यह कदम लाखों राशन कार्डधारकों को राहत देने के साथ ही राज्य की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और मजबूत करेगा।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
  • बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
  • Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
  • खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
  • Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
  • टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
  • आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
  • देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
  • Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
  • दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
  • उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
  • कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
  • देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
  • पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
  • उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
  • निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
  • उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
  • PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Stay Connected With Us

Subscribe Us