अब ड्रोन से मच्छरों पर हमला, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण के लिए एम्स की नई कार्ययोजना
ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अब ड्रोन टेक्नोलॉजी के जरिए मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया पर नियंत्रण करेगा। टेलीमेडिसिन विभाग ने विजुअल लाइन ऑफ साइट (वीएलओएस) तकनीक के तहत गंदगी वाले क्षेत्रों में ड्रोन से दवा छिड़काव की योजना बनाई है, जिससे मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके।
एम्स में 2023 से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर यूज ऑफ ड्रोन इन मेडिसिन की स्थापना के बाद से ड्रोन मेडिकल सेवा संचालित हो रही है। फरवरी 2024 में शुरू हुई इस सेवा के तहत अब तक 162 से अधिक उड़ानें हो चुकी हैं, जिनके जरिए दूरस्थ क्षेत्रों में टीबी और अन्य बीमारियों की दवाइयां भेजने और ब्लड सैंपल लाने का कार्य किया गया है। अब इसे मच्छर जनित बीमारियों के नियंत्रण के लिए भी उपयोग किया जाएगा।
एम्स अब इस ड्रोन सेवा को रूटीन ओपीडी से भी जोड़ने की योजना बना रहा है। इसके तहत, टेलीमेडिसिन के जरिए मरीजों का डायग्नोस किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर ड्रोन के माध्यम से दवाइयां मरीजों तक पहुंचाई जाएंगी। मरीज क्यूआर कोड के जरिए भुगतान कर सकेंगे, और उनके ब्लड सैंपल भी ड्रोन के जरिए एम्स लाए जाएंगे।
इस सेवा को हब एंड स्पोक मॉडल के तहत विकसित किया जा रहा है। इसमें एम्स हब के रूप में कार्य करेगा, जबकि अन्य स्वास्थ्य केंद्र स्पोक के रूप में इससे जुड़े रहेंगे। एम्स भविष्य में टिहरी के फकोट, पिल्खी और यमकेश्वर को भी इस सेवा से जोड़ने की योजना बना रहा है। अभी तक इस सेवा का सबसे अधिक लाभ सीएचसी चंबा को मिला है।
एम्स की ड्रोन सेवा देशभर में एक सफल मॉडल बन रही है, खासकर दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों के लिए। इस सेवा पर आधारित रिसर्च जर्नल ऑफ फैमिली मेडिसिन एंड प्राइमरी केयर इंडिया, जर्नल ऑफ कम्युनिटी हेल्थ और एम्स के जर्नल ऑफ मेडिकल एविडेंस में प्रकाशित हो चुका है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर की शुरुआत, उपभोक्ताओं को मिलेगी नई सुविधा
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply