Date Filter

Uttarakhand

कैबिनेट फैसला: होमस्टे लाइसेंस अब केवल स्थायी निवासियों के लिए

देहरादून: उत्तराखंड सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में पर्यटन और अवस्थापना विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने होमस्टे नीति में बड़ा बदलाव करते हुए उत्तराखंड पर्यटन, यात्रा व्यवसाय, होम स्टे एवं बेड एंड ब्रेकफास्ट पंजीकरण नियमावली–2026 को स्वीकृति प्रदान की है।

नई नियमावली के तहत अब राज्य में होमस्टे का पंजीकरण केवल उत्तराखंड के स्थायी निवासियों को ही मिलेगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानीय लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना और पर्यटन का सीधा लाभ उन्हें देना है। यह नियमावली उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) द्वारा तैयार की गई है, जिससे पहले से लागू अलग-अलग नियमावलियों की जटिलता भी समाप्त होगी।

कैबिनेट ने केदारनाथ धाम में खच्चरों के गोबर और चीड़ की पत्तियों से पर्यावरण-अनुकूल बायोमास पेलेट तैयार करने के एक वर्ष के पायलट प्रोजेक्ट को भी मंजूरी दी है। इससे स्वच्छता के साथ-साथ वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अलावा उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम (ब्रिडकुल) के कार्यों का दायरा बढ़ाते हुए उसे रोपवे, ऑटोमेटेड/मैकेनाइज्ड कार पार्किंग और टनल/कैविटी पार्किंग से जुड़े निर्माण कार्य सौंपने का निर्णय लिया गया है।

हिमालयन लाइव ब्यूरो

You May Also Like

Leave A Reply

Latest Newst

  • बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस: मुख्य आरोपित के घर से चांदी की मूर्ति, नाग और नेपाली करेंसी बरामद
  • उत्तराखंड में SIR का दूसरा चरण शुरू, ड्राफ्ट सूची में 71.33 लाख नाम
  • 1 अगस्त से साइलेंट होगी नैनीताल की माल रोड, हॉर्न बजाने पर ₹1000 जुर्माना
  • CM हेल्पलाइन-1905 की लंबित शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश
  • राज्य में एनईपी-2020 के सभी प्रावधान होंगे शत-प्रतिशत लागू: डॉ. रावत
  • उत्तराखंड में 19 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजने पर घमासान
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने SIR के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा
  • सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जन-आंदोलन जरूरी: मुख्यमंत्री
  • उत्तराखण्ड का आपदा प्रबंधन मॉडल देश के लिए मिसाल: NDMA
  • देहरादून-मसूरी रोड पर पहुंचे डीएम, 15 दिन में दो लेन सड़क बहाल करने के निर्देश
  • सीएम धामी का निर्देश: सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें, हेली सेवाएं भी रहें तैयार
  • Uttarakhand Plans ₹600-Cr Premium Tourism City at Patwadangar
  • रुड़की में मेधावियों का सम्मान, सीएम धामी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र
  • अंक ही नहीं, चरित्र और संस्कार भी सफलता की असली पहचान: बंशीधर तिवारी
  • देहरादून की साइंस सिटी से जुड़ेंगे प्रदेशभर के छात्र, सीएम धामी का बड़ा फैसला
  • गढ़वाल मंडल को मिले 69 नए विशेष शिक्षक, शिक्षा मंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
  • चारधाम हेली सेवाएं होंगी और सुरक्षित, तीन हेलीपोर्ट पर बनेंगे ATC
  • Sushil Purohit of Uttarakhand Awarded PhD for PCPNDT Act Research
  • शौर्य दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान, परमवीर चक्र विजेताओं को मिलेंगे ₹2 करोड़
  • देहरादून में नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सर्जिकल स्ट्राइक

Stay Connected With Us

Subscribe Us