उत्तराखंड में खुलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का बंजी जंपिंग हब
देहरादून: उत्तराखंड में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विश्व स्तर पर साहसिक पर्यटन गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध संस्था एजे हैकेट इंटरनेशनल अब उत्तराखंड में बंजी जंपिंग सहित अन्य एडवेंचर प्रोजेक्ट्स संचालित करेगी। इस संबंध में संस्था के मुख्य परिचालन अधिकारी जयडे हैकेट ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री धामी ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य में एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में यह एक ऐतिहासिक पहल होगी। इससे न केवल उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन नक्शे पर नई पहचान मिलेगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने प्रोजेक्ट को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
बैठक के दौरान जयडे हैकेट ने बताया कि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता और भौगोलिक विविधता एडवेंचर टूरिज्म के लिए अत्यंत अनुकूल है। उन्होंने राज्य में विश्व स्तरीय एडवेंचर गतिविधियों को स्थापित करने की योजना पर भी चर्चा की।
गौरतलब है कि जयडे हैकेट पिछले 12 वर्षों से एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े हैं और सिंगापुर स्थित स्काईपार्क सेंटोसा के संचालन व प्रशिक्षण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वे एजे हैकेट के पुत्र हैं, जिन्होंने 1987 में एफिल टावर से बंजी जंप कर विश्व को चकित किया था और 1988 में दुनिया की पहली वाणिज्यिक बंजी जंपिंग साइट की शुरुआत की थी। उनके इस योगदान के लिए उन्हें न्यूजीलैंड ऑर्डर ऑफ मेरिट से भी सम्मानित किया गया था।
अब देखना यह होगा कि उत्तराखंड की धरती पर एडवेंचर टूरिज्म का यह नया अध्याय किस तरह युवाओं और पर्यटकों के लिए रोमांचकारी अनुभव लेकर आता है।
हिमालयन लाइव ब्यूरो
-
Next Post
पैठाणी-चौरीखाल रोड पर हादसा: खाई में गिरी कार, चालक की मौत, आठ घायल
Latest Newst
-
कुल्हाल बैरियर तोड़ उत्तराखंड में घुसे निहंग सिख, गंभीर धाराओं में FIR दर्ज
-
बंजर भूमि को नया जीवन देने वाले झलोडी के ग्रामीणों का सम्मान
-
Over 1.31 Crore Citizens Unite for Drug-Free India Campaign
-
खेत बचाओ अभियान शुरू, मुक्तेश्वर में बनेगा ₹100 करोड़ का क्लीन प्लांट सेंटर
-
Dr. Virendra Kumar, CM Dhami to Attend Anti-Drug Event in Haridwar
-
टिहरी झील पर बनेगा नया इंफ्रास्ट्रक्चर, रिंग रोड और चार मेगा पुल बनेंगे
-
आपदा से पहले अलर्ट, उत्तराखंड में फिर सक्रिय हुआ सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम
-
देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त होगा एक्शन: सीएम धामी
-
Centre Grants ₹2,355 Crore to Uttarakhand Under ‘Pride of Hills’ Scheme
-
दिल्ली-लखनऊ अग्निकांड के बाद उत्तराखंड अलर्ट, पूरे प्रदेश में होगा फायर सेफ्टी ऑडिट
-
उत्तराखंड में चलेगा ‘खेत बचाओ, जीवन बचाओ’ अभियान, इफको करेगा किसान सम्मेलन
-
कर्णप्रयाग-नगरासू मामले में निष्पक्ष जांच जारी, अफवाहों से दूर रहें: सीएम धामी
-
देहरादून में शिक्षकों का बड़ा प्रदर्शन, टीईटी अनिवार्यता हटाने की उठी मांग
-
पौड़ी के आराध्य कंडोलिया देव के वार्षिक पूजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
-
नमो भारत और पहाड़ की रेल से दिल्ली से चारधाम का सफर होगा तेज
-
उत्तराखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ NEET Re-Exam, 21 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-
निहंग विवाद पर हाई अलर्ट: कर्णप्रयाग-रुद्रप्रयाग में धारा-163 लागू, इंटरनेट सेवा बंद
-
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनबसा में हजारों लोगों संग सीएम धामी ने किया योगाभ्यास
-
उत्तराखंड में RE-NEET को लेकर हाई अलर्ट, धारा-163 लागू
-
PIB Dehradun Holds ‘Vartalap’ Media Workshop in Pithoragarh

Leave A Reply